रब से नाता जोड़ो वहदत ए इस्लामी हिंद का राष्ट्रीय अभियान का शानदार लोकार्पण
अकोला- स्थानीय मोमिनपुरा मस्जिद में 3 अक्टूबर को वहदत ए इस्लामी हिंद द्वारा चलाए जा रहे अभियान रब से नाता जोड़ो का लोकार्पण किया गया. यह अभियान पूरे भारतवर्ष में मुस्लिम व समाज के दूसरे वर्गो में चलाया जा रहा है. इस समय मौलाना तुफैल अहमद नदवी, मौलाना अफरोज अमानी, हाफिज इरफान, हाजी निसार सेठ, जमील अहमद खान और शहजाद अहमद खान प्रमुखता से उपस्थित थे. इन मान्यवरों के हाथो आभियान की पुस्तक का विमोचन करके राष्ट्रीय अभियान रब से नाता जोड़ो का शानदार लोकार्पण किया गया. शहजाद अहमद खान ने अभियान को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए व जानकारी देते हुए कहा की क्या वास्तव में हम अपने पालनहार को जानते हैं? हमारा रब कौन है?
हमारा रब वह है जिसने ना सिर्फ हमें पैदा किया बल्कि यह धरती, आकाश, सूरज, चांद, हवा, पानी और पशु पक्षी पैदा किए और जीवन जीने का सब सामान दिया उसकी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता वह नाइंसाफी करने वालों को बर्बाद कर देता है और न्याय करने वालों के साथ होता है. उसने हमें जिंदगी दि, वही हमें मौत देगा वही हमें दोबारा जिंदा करेगा.
रब से नाता यानी धरती के बनाने वाले से नाता है, हमारे अपने पैदा करने वाले से नाता है. जिस के बगैर हमारा जीवन कटी पतंग की तरह बेमकसद व बेसिम्त हो जाता है. घटातोप अंधेरे उसे निगल लेते है, और शैतान उसे चट कर जाता है.
रब से नाता कैसे जोड़े?
सबसे पहले हमें अपने रब (पालनहार) को पहचानना है कि वह एक है या अनेक? हमारा रब एक ही है और हमें उसी की पूजा उपासना करना चाहिए और उसी के सामने नतमस्तक होना चाहिए उसी की माला जपना चाहिए. उसके मार्ग में उसकी दी हुई दौलत को खर्च करना चाहिए उन लोगों से संबंध बनाना चाहिए जो सिर्फ एक रब के मानने वाले हो. इसलिए लोगों! बंदगी करो अपने उस प्रभु (रब) की जिसने तुम्हें और तुम से पहले के लोगों को पैदा किया ताकि तुम बच सको. वही है जिसने तुम्हारे लिए धरती का बिछौना और आकाश को छत बनाया और आकाश की ओर से पानी उतारा फिर उसके द्वारा तुम्हारी रोजी के लिए हर प्रकार के खाद्य पदार्थ पैदा किए अत:जब तुम जानते हो तो अल्लाह के समक्ष (समवर्ती) न ठहराओ.
जरा सोचो तो सही!
तुम अल्लाह के साथ कुफ्र (अविश्वास) की नीति कैसे अपनाते हो? जबकि तुम निर्जीव थे उसने तुम्हें जीवित किया! फिर वही तुम्हें मौत देता है, फिर वही तुम्हें पुन:जीवित करेगा फिर उसी की ओर तुम्हें लौटना है. पवित्र कुरान 2:28
0 Comments