action on banned nylon manja seller:आखिर प्रतिबंधित नायलॉन मांजा विक्रेता पर कार्रवाई
अकोला- शहर में लगातार नायलॉन मांझे का शिकार होने की घटनाएं सामने आ रही थी। कहीं पक्षियों को मांझे का शिकार होना पड़ रहा था, तो कहीं छोटे बच्चों को जानलेवा मांझे का शिकार होना पड़ रहा था। जिसकी दखल देरी से सही आखिर जिलाधिकारी नीमा अरोरा द्वारा ली गई व प्रतिबंधित नायलॉन मांजा विक्रेता पर कार्रवाई करने के निर्देश दीए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने दिए निर्देश पर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया।
जिसमें व्हीएचबी कॉलोनी गौरक्षण रोड अकोला में छापामार कार्रवाई करते हुए 35 किलो प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जप्त करके मांजा विक्रेता से ₹5000 का जुर्माना वसूल करके कार्रवाई की गई यह कार्रवाई जिलाधिकारी नीमा अरोरा के मार्गदर्शन में प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं अनंतनंदाई सुशिक्षित बेरोजगार सेवा सहकारी संस्था इनके पथक द्वारा की गई इसमें पुलिस विभाग के संजय पारस्कर, बाबू राव देशमुख तथा अमोल सोनोने, परेश धुमाले, श्याम क्षिरसागर, कोमल कुतरमारे इनका सभाग रहा।
बालक हुआ था चाइनीस मांझ का शिकार
7 जनवरी को हरिहर पेठ से मोटरसाइकिल पर जाते
समय चाइना मांजा के बीच में आ जाने से एक 17 वर्षीय युवक आतिफ खान वसीम खान देशपांडे प्लाट रहवासी का गला कट गया और से गंभीर चोट आई जिसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिन पहले एक ढाई साल के बच्चे की भी चाइना मांजे से गला कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
0 Comments