Header Ads Widget

Akola railway station terrorist attack: अकोला रेलवे स्थानक पर आतंकी हमला....! कुछ पल के लिए नागरिकों में निर्माण हुई दहशत

 Akola railway station terrorist attack: अकोला रेलवे स्थानक पर आतंकी हमला....! कुछ पल के लिए नागरिकों में निर्माण हुई दहशत

अकोला- अकोला रेल्वे स्थानक की साउथ सेंट्रल रेलवे प्लेटफार्म नंबर 6 पर अकोला से अकोट चलने वाली डेमू ट्रेन में एक व्यक्ति को दो आतंकियों द्वारा बंधक बनाने की खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद जीआरपी आरपीएफ सहित रामदासपेठ अकोट फाइल पुलिस स्टेशन सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन एटीएस एलसीबी डॉग्स स्काड, बम निरोधी दस्ता के साथ कुछ पल में सभी पुलिस के आला अधिकारियों समेत हथियारों से लैस क्युआरटी जवान घटनास्थल पर पहुंचे इस दौरान रेल्वे स्थानक परिसर में कुछ देरी के लिए एक हलचल सी मच गई थी क्योंकि अकोला रेल्वे स्थानक के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर सभी और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा था जैसे ही नागरिकों को पता चला कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है तो उन्होंने राहत की सांस ली।
 आपको बता दें कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल लेने का मकसद पुलिस प्रशासन का नागरिकों को यह बताना है कि हम हर आपदा से निपटने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन की ओर दमकल व सुरक्षा उपकरणों से लैस कर्मियों की गाड़ियों को जाते व स्टेशन परिसर के आसपास सायरन  की आवाज से पास वाले इलाके में रहने व रोड से गुजरने वाले लोग किसी अनहोनी की आशंका में सहम गए। ट्रेन के इंतजार में बैठे मुसाफिरों के होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर खड़ी अकोला से अकोट जाने वाली डेमो ट्रेन में कुछ आतंकी घुस गए हैं वह घबरा गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाकर रोका।
 बाद में पता चला कि यह मॉक ड्रिल था तो राहत की सांस ली। करीब दो घंटे तक मॉक ड्रिल चला । मॉक ड्रिल (बम विस्फोट एवं डिस्पोजल का अभ्यास) किया गया।  फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन टीम घटनास्थल पर पहुंची,  रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर 1 व्यक्ति को बदमाशों के चंगुल से बचाया।  अभ्यास के दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिग भी की, मगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।


Post a Comment

0 Comments

close