Clerk arrested taking five thousand bribe, ACB team took action:पांच हजार रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की कार्रवाई
बुलढाणा: हाल ही में सम्पन्न ग्राम पंचायत चुनाव का व्यय प्रस्तुत करना एवं प्रमाण पत्र देने के लिए पांच हजार की रिश्वत मांगने वाले देउलगांव राजा तहसील कार्यालय में कार्यरत एक आला लिपिक को बुलढाणा एसीबी की टीम ने 9 जनवरी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी यह है कि शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2022 में हुए गोलेगांव ग्राम पंचायत चुनाव में शेतकरी ग्राम विकास पैनल के माध्यम से अपना नामांकन दाखिल किया था. चूंकि प्रत्येक उम्मीदवार के लिए निर्धारित अवधि के भीतर चुनाव व्यय का विवरण चुनाव रिटर्निंग अधिकारी को पेश करना जरूरी है, शिकायतकर्ता ने 4 जनवरी को मुख्य लिपिक रामेश्वर के-हाले को अपने पैनल के कुल 8 उम्मीदवारों के चुनाव खर्च का विवरण पेश किए जाने पर आरोपी के-हाले ने कार्यकर्ता से कहा कि बाकी दो प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का ब्योरा पैनल में लेकर आएं,500 रुपये प्रति अभ्यर्थी के रूप में कुल दस अभ्यर्थियों के लिए 5000 रुपये लेकर आएं।इसके बाद ही वे आपको चुनाव व्यय प्रमाण पत्र देंगे। लेकिन रिश्वत इच्छा नहीं होने से शिकायतकर्ता में इसकी सूचना बुलढाणा की एसीबी टीम को दि। शिकायत मिलते ही एसीबी की टीम ने 9 जनवरी को जाल बिछाया और ५ हजार की रिश्वत लेते लिपिक रामेश्वर रुस्तम कर्हाळे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मारुति जगताप, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सावंत, अपर पुलिस अधीक्षक देवीदास घेवरे ने एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक संजय चौधरी के मार्गदर्शन में पो.हवा. विलास साखरे, राजु क्षिरसागर पो.शि. अतरोद्दीन काझी , चालक पो.ना. नितीन शेटे ने कि है।
0 Comments