आखिर जिला सर्वोपचार अस्पताल के बंद पडे दरवाजे खुले
रुग्णसेवक उमेश इंगले की मांग को मिली सफलता
अकोला - सर्वोपचार अस्पताल में तीन प्रवेश द्वार हैं और केवल एक ही प्रवेश द्वार खुलता है, इसलिए मरीजों, सरकारी सर्वोपचार अस्पताल के कर्मचारियों, एंबुलेंसों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, इसकी शिकायत महाराष्ट्र राज्य के महासचिव उमेश सुरेशराव इंगले से की गई थी
शिकायत का संज्ञान लेते हुए रुग्णसेवक संघटना के महाराष्ट्र राज्य महासचिव उमेश सुरेश राव इंगले ने इसकी सूचना सामान्य अस्पताल की डॉ. मीनाक्षी गजभिये मैडम एवं श्रीकांत ठाकरे सर को दी तथा बंद प्रवेश द्वार को खोलने का अनुरोध किया था महाराष्ट्र राज्य रोगी सेवा की ओर से की गई मांग को ध्यान मे लेते हुऐ
श्रीकांत ठाकरे सर और डॉ. मीनाक्षी गजभिये ईन्होने बंद गेट खोलने की अनुमती दी एवं श्रमिक कर्मचारी संघ ने कहा कि मांग सफल रही है और अब कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी नहीं होगी.महाराष्ट्र राज्य रुग्णसेवक व श्रमिक कामगार संघटना की ओर से सर्वोपचार अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ मिनाक्षी गजभिये और श्रिकांत ठाकरे सर इनका धन्यवाद किया
0 Comments