Header Ads Widget

Chinese manjha: Ramdaspeth police action: चाइनीज मांझा बिक्री करने वालो को दबोचा, रामदासपेठ पुलिस की कार्रवाई

Chinese manjha: Ramdaspeth police action: चाइनीज मांझा बिक्री करने वालो को दबोचा, रामदासपेठ पुलिस की कार्रवाई

अकोला- स्थानीय रामदास पेठ पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले दो परिसरों में प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की बिक्री करने वाले दो लोगों पर कार्रवाई की गई। इस वक्त 10 बंडल नायलाँन मांजा आरोपियों के पास से जप्त किया गया। आपको बता दें कि, इन दिनों नायलॉन मांजा के शिकार होने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लगातार गला कटने की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके चलते कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी नीमा अरोरा द्वारा सख्त निर्देश देते हुए नायलॉन (चाइनीज) मांझा बेचने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते जिलाधिकारी द्वारा गठित पथक व समाजसेवी संघटना द्वारा जाल बिछाकर व्हीएचबी कॉलोनी गौरक्षण रोड अकोला में छापामार कार्रवाई करते हुए 35 किलो प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जप्त  करके मांजा विक्रेता से ₹5000 का जुर्माना वसूला गया था तथा इस प्रकार अगर कहीं चाइनीस मांझा मिलता है तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ऐसा इशारा भी प्रशासन द्वारा दिया गया था। इसी के चलते रामदासपेठ पुलिस स्टेशन के थानेदार किशोर शेलके के मार्गदर्शन में चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले 2 लोगों को दबोचने में रामदासपेठ पुलिस को सफलता मिली है। उक्त कार्यवाही को  रामदास पेठ पुलिस निरीक्षक  किशोर शेलके के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी विजय सावदेकर, किशोर गवली, गितेश कांबले, तौहीद अली काझी, स्वप्निल चौधरी, शिवकुमार दुबे, संतोष गवई ने अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close