Header Ads Widget

While crossing the road, Bachu Kadu was hit by a two-wheeler: रास्ता पार करते समय बच्चू कडू इन्हें दुपहिया की जोरदार धड़क

While crossing the road, Bachu Kadu was hit by a two-wheeler: रास्ता पार करते समय बच्चू कडू इन्हें दुपहिया की जोरदार धड़क

अमरावती- अकोला के पूर्व पालक मंत्री तथा अमरावती के अचलपुर शहर के विधायक इन्हें आज सुबह दुपहिया वाहन सवार ने धड़क देने से गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उन्हें  तत्काल अमरावती के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है प्राप्त जानकारी अनुसार उनके सिर पर गंभीर चोटे आई है तथा दाएं पैर में भी मार लगने का बताया जा रहा है। आपको बता दे कि, सुबह 6:00 बजे के बीच सड़क पार करते समय एक अज्ञात दुपहिया सवार द्वारा बच्चू कडू इन्हें जोरदार धड़क दी इस दुर्घटना में बच्चू कडू सड़क के किनारे डिवाइडर पर जा टकराए जिससे उनके सिर पर जोरदार मार लगने की जानकारी मिली है।
 तथा उनके दाएं पैर में भी चोटे आई है जिसके बाद उन्हें तत्काल अमरावती के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। विधायक बच्चू कडू इनके सीर  पर 4 टाके डॉक्टरों द्वारा लगाए गए हैं यह घटना आज सुबह 6:00 बजे के करीब सामने आने की जानकारी मिल रही है गनीमत रही के बच्चू कडू इस दुर्घटना से बच गए हैं। जिस दुपहिया वाहन ने धड़क दी है उसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
विधायक बच्चू कडू की अपील
मेरी तबीयत ठीक है मुझसे मिलने के लिए कोई भी अस्पताल ना पहुंचे अथवा संपर्क ना करें मुझे डॉक्टरों द्वारा आराम करने की सलाह दी गई है। ऐसा उन्होंने ट्वीट करके अपने हित चिंतकों को कहां है।

Post a Comment

0 Comments

close