Terrorists entered Akola bus stand on the eve of January 26 Mock Drill! : 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर अकोला बस स्थानक में घुसे आतंकी
पुलिस की मॉक ड्रिल देख नागरिकों में मचा हड़कंप
अकोला- शहर के मध्यवर्ती बस स्थानक पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ आतंकी घुसने की खबर अकोला पुलिस को मिली तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दो आतंकियों बस स्थानक के पूछताछ कक्ष से दबोचा गया।
आतंकियों द्वारा बस स्थानक के कर्मचारियों को बंधक बनाने की खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद अकोला शहर के सिटी कोतवाली सहित अन्य पुलिस स्टेशनों से पुलिस कर्मचारी अधिकारी इस दौरान मौके पर पहुंचे।
साथ में एटीएस एलसीबी डॉग्स स्काड, बम निरोधी दस्ता के साथ कुछ पल में सभी पुलिस के आला अधिकारियों समेत हथियारों से लैस क्युआरटी जवान घटनास्थल पर पहुंचे इस दौरान बस स्थानक परिसर में कुछ देरी के लिए एक हलचल सी मच गई थी क्योंकि अकोला बस स्थानक पर सभी और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा था। शाम का समय होने से भारी भीड़ बस स्थनक पर थी। हर कोई नागरिक यह विचार में था कि आखिर हुआ क्या? जैसे ही नागरिकों को पता चला कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है तो उन्होंने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल लेने का मकसद पुलिस प्रशासन का नागरिकों को यह बताना है कि हम हर आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे बस स्थानक की ओर एंबुलेंस दमकल व सुरक्षा उपकरणों से लैस कर्मियों की गाड़ियों को जाते व स्टेशन परिसर के आसपास सायरन की आवाज से पास वाले इलाके में रहने व रोड से गुजरने वाले लोग किसी अनहोनी की आशंका में सहम गए। बस के इंतजार मे बैठे मुसाफिरों के होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि बस थाना के पूछताछ कक्ष में आतंकी घुस गए हैं एवं उन्होंने कक्ष में रहने वाले कर्मचारियों को अपना बंधक बना लिया है घबरा गए।
सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाकर रोका।
बाद में पता चला कि यह मॉक ड्रिल था तो राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक मॉक ड्रिल चला । मॉक ड्रिल (बम विस्फोट एवं डिस्पोजल का अभ्यास) किया गया। फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन टीम घटनास्थल पर पहुंची। अभ्यास के दौरान पुलिस ने बस स्थानक परिसर को घेर लिया था जिधर देखो उधर पुलिस की गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही थी जिसके कारण नागरिक विचार में पड़ गए थे स्टेशन परिसर में चेकिग भी की, मगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।इस वक्त मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत एवं एसडीपीओ सुभाष दूधगांवकर ने मोर्चा संभालते हुए सभी थानों के पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे।
0 Comments