Akola: Passenger fell down from the train while trying to board: यात्री चढ़ने के प्रयास में गिरा ट्रेन से नीचे..!
रेलवे पुलिस के विलास पवार ने फिर एक की जान बचाई
अकोला- अकोला रेलवे स्थानक जो मध्यवर्ती स्थानक होने के कारण यहां पर हजारों यात्री आवागमन करते हैं किंतु कभी-कभी गलती से हो या अन्य कुछ कारणों से वह दूसरी ट्रेन में चले जाते हैं या फिर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते है। इस प्रकार चलती ट्रेनों चढ़ना उतरना जो एक जानलेवा है जिसको लेकर रेलवे प्रशासन व आरपीएफ तथा जीआरपी नागरिकों से लगातार अपील करती रहती है कि वह ऐसी क्रिया ना करें जिससे उनकी जान को धोखा निर्माण हो सके ऐसी ही एक घटना 23 जनवरी की रात 9:30 बजे के करीब विदर्भ एक्सप्रेस अकोला में पेश आई जब विदर्भ एक्सप्रेस अकोला से जाने के लिए निकली तो एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था ट्रेन में चढ़ते समय उसका नियंत्रण बिगड़ गया एवं वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में रहने वाली दरार में गिरता हुआ दिखाई देने पर बड़ी सतर्कता के साथ वहां पर पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे पुलिस स्टेशन अकोला के हेड कांस्टेबल विलास पवार ने समय तत्परता दिखा कर खुद की जान को धोखे में डालकर संबंधित व्यक्ति को प्लेटफार्म की ओर खींच कर उसकी जान बचाई आपको बता दें कि संबंधित पुलिस कर्मचारी द्वारा इसके पहले भी दो बार ऐसे यात्रियों की जान बचाई है जिसके बाद पुलिस कर्मचारी सरहाना की जा रही है।
0 Comments