Thieves broke into Akola SBI's ATM early in the morning... एसबीआई के एटीएम पर सुबह-सुबह चोरों ने लगाई सेंध...! 16 लाख 54 हजार का माल किया पार
अकोला- स्थानीय केशव नगर रिंग रोड परिसर में एक एटीएम पर चार पहिया वाहन में पहुंचे 6 लोगों ने केवल कुछ मिनटों में सेंध लगाकर 16 लाख 54 हजार की नकद चोरी करने की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस प्रकार एटीएम मैं सेंध लगाने की घटना से फिर एक बार चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उसी तरह चोर पुलिस को ऐसी घटनाओं से खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वह नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा परिसरों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत है। आपको बता दें कि, मिली जानकारी अनुसार यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य बातों को खंगालने में लगी हुई है। इस पूरी घटना की जांच खदान पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा सरगर्मी से कर रही है। घटना की जांच करने हेतु श्वान पथक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट आदि एजेंसीयां घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
उसी तरह जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर एटीएम का पूरा निरीक्षण किया। आपको बता दें कि बुधवार सुबह 16 लाख कि राशि बैंक के अधिकारियों द्वारा इस एटीएम में निजी एजेंसी द्वारा जमा की गई थी। उसके बाद आज सुबह यह एटीएम मे रहने वाला एटीएम बॉक्स काटकर उसमें रहने वाली पूरी राशि निकाले जाने का सामने आया है। एटीएम में करीब 16 लाख 56 हजार रुपए की चोरी राशी चोरी जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज और चोरी गई हुई नकद को ध्यान में रखते हुए एटीएम को तोड़कर चोरी करने का चित्र दिखाई दे रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
0 Comments