Header Ads Widget

Akola Shab-e-Barat March 7 will be celebrated :7 मार्च को मनाई जाएगी शब-ए-बारात

Akola Shab-e-Barat March 7 will be celebrated  :7 मार्च को मनाई जाएगी शब-ए-बारात

अकोला- शब-ए-बारात मुस्लिम समुदाय के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह इबादत की रात होती है। इस साल देश भर में शब-ए-बारात का त्योहार 7 मार्च को मनाया जाएगा।
इस्लाम धर्म में माह-ए-शाबान बहुत मुबारक महीना माना जाता है। यह दीन-ए-इस्लाम का आठवां महीना होता है। कहा जाता है कि शब-ए-बारात में इबादत करने वाले लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। इसलिए लोग शब-ए-बारात में लोग रात भर जागकर अल्लाह की इबादत करते हैं और उनसे अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। सभी लोग शब-ए-बारात को शाम की नमाज (मगरीब)के बाद  लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों के लिए मगफिरत की दुआ भी मांगते हैं. शब-ए-बारात दिनांक 7 मार्च को है और इस दिन अकोला की कच्छी मस्जिद में मगरीब की नमाज के बाद 6 रकअत नफ़्ल नमाज़ (2+2+2) कर के अदा की जायेंगी और ईशा की नमाज रात 9 बजे होंगी ये जानकारी कच्छी मस्जिद के अध्यक्ष जावेद ज़कारिया मुतवल्ली अज़ाज़ सूर्या नायाब मुतवल्ली हाजी यासीन बच्चव, सदस्य हाजी हनीफ मलक,हाजी इम्तियाज गनोदवाला, हाजी फारूक भुरानी ने दी।

Post a Comment

0 Comments

close