Header Ads Widget

young man by trapping him in the trap of love...प्रेम जाल में फंसा कर युवक को लूटा...! एक विवाह समारोह में हुई थी मुलाकात, पत्र परिषद में दी जानकारी

young man by trapping him in the trap of love...प्रेम जाल में फंसा कर युवक को लूटा...! एक विवाह समारोह में हुई थी मुलाकात, पत्र परिषद में दी जानकारी

अकोला- उच्च शिक्षित युवती द्वारा अपने को लूटने का आरोप शेगांव निवासी युवक ने पत्रकार परिषद में लगाया है। इस वक्त उनके साथ पत्रकार परिषद में अधिवक्ता पप्पू मोरवाल भी उपस्थित थे जो युवक की तरफ से कोर्ट में अपना पक्ष रख रहे हैं। आपको बता दे कि, युवक द्वारा बताया गया कि उसकी लड़की से 2017 को खामगांव में एक शादी समारोह में भेंट हुई जिसके बाद लड़की द्वारा प्रेम का प्रस्ताव रखा गया तथा 3 दिनों के बाद युवक ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उसके बाद से यह दोनों भी 2 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इस प्रकार यह प्रेम का खेल 17 अप्रैल 2022 तक चला किंतु बाद में लड़की के व्यवहार में बदलाव दिखते ही और यूवती द्वारा अपने प्रेम को त्याग करके अपने माता-पिता के साथ युवक को छोड़कर चली गई और फिर कुछ दिनों बाद  अपराध दर्ज कर दिया ऐसा युवक द्वारा बताया गया। जिसके बाद युवक पर बालापुर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज होने से न्यायालय लड़ाई शुरू होने की जानकारी इस प्रकरण में फंसे युवक प्रेमवीर राहुल खंडेराव ने अकोला में पत्रकार परिषद लेकर अपनी आपबीती सुनाते हुए कहीं।

युवक द्वारा बताया गया कि युवती विदर्भ कोकण ग्रामीण बैंक नामक एक बैंक में कार्यरत है तथा उसका वहां पर भी किसी के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके सबूत उसके पास है तथा युवती को इस मकाम पहुंचाने में युवक का बड़ा योगदान होने का भी उसने कहा तथा उसके इस प्रेम जाल में राहुल द्वारा 6 से  7 लाख खर्चा होने का भी उसने बताया है। शेगांव निवासी राहुल खंडेराव यह खामगांव के शादी समारोह में  लड़की से भेंट का बली पढ़कर जिसका खामियाजा उसे लाखों रुपए खर्च करके चुकाना पड़ा। उसने पत्रकार परिषद में कहा कि युवती कि जो डिमांड रहती थी उसे वहां पूरी करता था तथा कई डिमांड उसकी पूरी भी की है किंतु जब उसे नौकरी लगी और उसने राहुल के प्रेम को बाजू में रखकर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया हालांकि युवक द्वारा उसे शादी का प्रस्ताव भी रखा गया था किंतु जात को सामने लाते हुए उसने विवाह करने से इंकार कर दिया। इस प्रकार बाद में युवक को शारीरिक मानसिक प्रताड़ना करते हुए जान से मारने का प्रयास करने का षड्यंत्र रचने के कारण युवक द्वारा पुणे में वारजे माल वाडि पुलिस स्टेशन में युवती के खिलाफ अपराध दर्ज करने  हेतु लेेखी शिकायत की गई ऐसा पत्रकार परिषद में राहुल ने बताया।

यूवाओ से की बचने की अपील
राहुल खंडेराव द्वारा इस पत्रकार परिषद के माध्यम से बताया गया कि फिलहाल लड़कियों को अपनी जाल में फंसा कर उन्हें लूटने का षड्यंत्र युवतीयां कर रही है। वह कुछ दिनों बाद जब उसका काम एवं उसको दूसरा कोई मिल जाता है तो वह अपना साथ छोड़ कर चली जाती है किंतु इस दौरान व युवकों को भारी चपत लगाकर जाती है इसलिए ऐसी युवतियों से बच के रहने की अपील राहुल ने युवाओं से की है।

Post a Comment

0 Comments

close