Akola: Blind wife raped in front of blind husband: नेत्रहीन पति के सामने नेत्रहीन पत्नी का बलात्कार, मदद के बहाने अकोला मे की नृशंस करतूत
अकोला-महाराष्ट्र को दहला देने वाली अत्याचार की एक घटना अकोला से सामने आई है। अपनी अंधी पत्नी से दुराचार करने की एक अंधे पति के सामने दिल दहला देने वाली घटना घटी . एक नेत्रहीन महिला का एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार किया गया, इस अंधे दांपत्य ने पता जानने के लिए मदद मांगने के बाद दंपति की दृष्टिहीनता का फायदा आरोपी द्वारा उठाया गया।
रात करीब आठ बजे अकोला शहर के मध्यवर्ती बस स्थानक पर एक नेत्रहीन महिला अपने पति के साथ बस से उतरी। रात का समय होने के कारण वे वाडेगांव जाने के लिए पुराने बस अड्डे पर जाना चाहते थे। चूंकि बस आधा घंटा लेट थी और वाडेगांव इलाके में बारिश हो रही थी, इसलिए वे वहां नहीं जा सके। इसलिए दोनों ने रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने का फैसला किया।अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके में एक नेत्रहीन जोड़ा रहता है। ये दोनों जन्म से अंधे हैं.. बस रात 8:50 को अकोला मध्यवर्ती बस स्थानक पहुंची और दोनों नीचे उतर गए. फिर वाडेगांव जाने के लिए पुराने बस स्थानक से दूसरी बस उन्हें पकड़नी थी। जिसके चलते उन्होंने बस अड्डे का पता पूछने के लिए एक अनजान व्यक्ति को मदद के लिए बुलाया। दंपति ने फिर उसी शख्स से पूछा कि रेलवे स्टेशन कहां है? इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि रात का समय है, तुम कहाँ जाओगे, चलो मैं तुम्हें रेलवे स्टेशन ले चलता हूँ। यह कहकर उसने एक रिक्शा बुलाई और दोनों को साथ ले गया। तभी रास्ते में रिक्शा रुक गयी और उसने आगे बढ़ने से मना कर दिया। तीन लोग पैदल ही रेलवे स्टेशन के रास्ते निकल गए। लेकिन जो शख्स उनके साथ था वो उन्हें रेलवे स्टेशन नहीं ले गया बल्कि एक खुले मैदान में ले गया. वहां उसने नेत्रहीन महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने नेत्रहीन महिला को भी प्रताड़ित किया। आरोप है कि हाथ में चाकू दिखाकर पति को जान से मारने की धमकी देकर उसने पति के सामने 15 से 20 मिनट के अंदर महिला से तीन बार दुष्कर्म किया।
इन सब बातों का पति ने विरोध किया तो उसका गला दबा दिया और किनारे बैठा दिया। इस बीच पति नेत्रहीन होने के कारण इन बातों का विरोध नहीं कर सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना के पुलिस निरीक्षक भाऊराव घुगे ने बस स्थानक क्षेत्र के साथ ही पुराना बस स्थानक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया. और सीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम गुलाम रसूल शेख मतीन (26 वर्ष निवासी भगत वाडी , अकोला) होने का सामने आया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी.
0 Comments