नारायण सेवा संस्थान का आत्मीय स्नेह मिलन कार्यक्रम
अकोला- दिव्यांग,गरीब, बीमार तथा निराश्रित मुक बधिर एवं प्रज्ञाचक्षु जरूरतमंदों की सेवा में विगत तीस वर्ष से कार्य कर रहे निर्वाणी पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर एवं संस्थान चेअरमन कैलाश मानव द्वारा स्थापित एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, संचालिका वंदना अग्रवाल,पलक अग्रवाल के देखरेख मे सेवारत उदयपूर के नारायण सेवा संस्थान की अकोला इकाई द्वारा महानगर में आत्मीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. दिनांक 14 मई को शाम 5 बजे रामदासपेठ परीसर स्थित शुक्ल मंगल कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में संस्थान की गतिविधियों की जानकारी एवं सेवाभावी सहयोगकर्ताओ को सम्मानित किया जाएगा इस समारोह में नारायण सेवा संस्थान के सभी सेवा धारी,कार्यकर्ताओ, सहयोगकर्ताओ ने उपस्थित रहने का आवाहन नारायण सेवा संस्थान के शाखा संयोजक हरीश मानधने तथा सेवा प्रेरक शीला बोपटे में किया है.
0 Comments