सनदी लेखाकार उद्योग निर्माण मे सहयोग दे सीए सीमा बाहेती
अकोला -चार्टर्ड अकाउंटंट ऑफ इंडिया अकोला इकाई की ओरसे स्थानीय तोष्णीवाल लेआउट परिसर स्थित आयसीएआय भवन मे पॅकेज स्कीम ऑफ इन्सेंटिव्ह 2019 एवं कोड ऑफ इथिक्स इस विषय पर बडे उत्साह के साथ चर्चासत्र संपन्न हुवा. आयसीएआय अकोला इकाई की अध्यक्ष सीए सीमा बाहेती ने इस सत्र मे अपना मनोगत व्यक्त कर सनदी लेखाकारो ने केंद्र व राज्य शासन की विविध अनुदान व प्रोत्साहन योजनाओ की उद्योजको को जानकारी देकर उनके उद्योग निर्माण मे सहयोग देकर अविकसित क्षेत्र के विकास हेतू प्रयत्न करने का आवाहन किया एवं कोड ऑफ इथिक्सची की चर्चा कर प्रॅक्टिस करते समय यह अंमल मे लाने की बात कही.चर्चासत्र मे पॅकेज स्कीम ऑफ इंसेंटिव्ह 2019 इस विषयपर सीए पंकज अग्रवाल ने एवं कोड ऑफ इथिक्स पर सीए जितेश सागलानी नागपूर ने मार्गदर्शन कर सनदी लेखाकारो के प्रश्न का निरसन किया.संचालन सीए अपूर्वा बजाज ने तथा आभार सीए भूषण जाजू ने माने.कार्यक्रम की सफलता हेतू कार्यकारणी समिती ने प्रयत्न किये.ऐसी जानकारी जनसंपर्क समिती के अध्यक्ष सीए रमेश चौधरी ने दी.
0 Comments