Chance of unseasonal rain in Akola again from May 3 to 7, signal to be cautious: अकोला में फिर 3 से 7 मई तक बेमौसम बारिश की संभावना, सतर्क रहने का इशारा
अकोला- प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग, नागपुर द्वारा प्राप्त संदेश के अनुसार 3 से 7 तारीख तक बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना दर्शाई गई है. जिला प्रशासन ने इस दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। जिले के किसान अपनी फसल सुरक्षित स्थान पर रखें। मंडी समिति में कृषि उत्पाद खराब न हो इसका ध्यान रखा जाए। बिजली और ओलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण नागरिक ले। तूफान आने पर पेड़ों के नीचे शरण न लें। जानवरों को भी सुरक्षित आश्रय दिया जाना चाहिए। इस प्रकार जिला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अकोला वासियों से अपील की है। आपको बता देगी पहले ही किसान फसलों के नुकसान को लेकर परेशान है उसमें और इस प्रकार बारिश का आना चिंता का विषय बना हुआ है। इस बेमौसम बारिश से नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं। इसी तरह छोटे बच्चों को भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इस बारिश का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
0 Comments