10-year-old boy Khair Mohammad Plot's, search operation continues on war footing:खैर मोहम्मद प्लाट के नाले में बहा 10 वर्षीय बालक, सर्च अभियान युद्ध स्तर पर जारी
अकोला- अकोला शहर में मूसलाधार बारिश जारी है। नदी नालिया उफान पर है। इसी बारिश में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक 10 वर्षीय बालक नाले के पानी में बह जाने की खबर सामने आई है बालक का नाम जियान अहमद इकबाल अहमद 10 वर्षीय निवासी खैर मोहम्मद प्लाट निवासी बताया गया है और सड़क में खेल रहा था। इस दौरान उसकी चप्पल नाले के पानी में चली गई उसे वह लेने गया तो नाले का अंदाजा ना होने के कारण वह बह गया। घटनास्थल पर पुराना शहर पुलिस दमकल विभाग का आपात कालीन पथक पहुंच गया है नालियों में गाल एवं तेज बारिश से अंधेरा छाया हुआ है सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है फिर भी युद्ध स्तर पर कार्य शुरू है।
0 Comments