Header Ads Widget

NEET qualified students felicitated by decent coaching classes run by Sunni Darul Kaza Akola..सुन्नी दारुल कजा अकोला द्वारा संचालित डिसेंट कोचिंग क्लासेस द्वारा नीट क्वालीफाई छात्रों का सत्कार..!

NEET qualified students felicitated by decent coaching classes run by Sunni Darul Kaza Akola..सुन्नी दारुल कजा अकोला द्वारा संचालित डिसेंट कोचिंग क्लासेस द्वारा नीट क्वालीफाई छात्रों का सत्कार..!

नीट में 18 छात्र एवं छात्राओ ने किया क्वालीफाई
अकोला-सुन्नी दारुल कजा व बैतूलमाल तथा सादिक सर द्वारा संचालित डिसेंट कोचिंग क्लासेस द्वारा नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले छात्रों का सत्कार समारोह का आयोजन किया गया था। डिसेंट कोचिंग क्लासेज में कम राशि में अच्छी शिक्षा दी जा रही है। नीट फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी के लिए तज्ञ प्राध्यापकों का मार्गदर्शन छात्रों को मिल रहा है। जिसके चलते डिसेंड कोचिंग क्लासेस को छात्रों का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। क्लासेस के नीट परीक्षा में 34 में से 18 छात्र एवं छात्राएं हुए क्वालीफाई हुए हैं। इस दौरान सुन्नी दारुल कजा द्वारा आवाहन किया गया है कि अगर आप अपने बच्चों को एमबीबीएस डॉक्टर बनाना चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें कम राशि में अच्छी शिक्षा देने का हमारा संकल्प होने का भी उन्होंने कहा।‌ 
अगर किसी बच्चे का एमबीबीएस के लिए गवर्नमेंट कोटे में नंबर लग जाता है तो अगर उनकी माली हालत सही नहीं हो तो उनको भी दारूल कज़ा मदद करेंगी ऐसा भी इस वक्त कहा गया। इसी के चलते इस वर्ष नीट परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले छात्रों का सत्कार समारोह का आयोजीत किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. जीशान हुसैन, डॉ. शफीक अहमद, डॉ सैयद साहिल, सादिक सर इनकी विशेष उपस्थिति थी। इस दौरान प्रमुख अतिथि डॉक्टर जीशान हुसैन साहब द्वारा डिसेंट कोचिंग क्लासेज द्वारा चलाए जा रहे उपक्रम की सराहना करते हुए गरीब छात्रों के लिए ऐसी क्लासेस एक वरदान के रूप में ठहरेगी। गरीब बच्चों को आगे आने के लिए सुन्नी दारुल कजा द्वारा चलाए जा रहा उपक्रम ही सराहनीय है। डीसेंट क्लासेस उनका भविष्य निहारने में अपना अहमद किरदार निभाएंगी ऐसा उन्होंने कहा।
 इस दौरान उनके हाथों से डिजिटल बोर्ड का अनावरण भी किया गया। उसी तरह आए हुए अतिथियों ने भी छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए  कोचिंग क्लासेज द्वारा चलाए जा रहे उपक्रम की सराहना की। मात्र ₹30 हजार के शुल्क में छात्रों को दर्जेदार शिक्षा देने वाले सुन्नी दारुल काजा बैतूलमाल व सादिक सर इनके भविष्य के लिए बधाइयां भी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी फारुख ख़ान, मुफ्ती गुफरान साहब, शम्स तबरेज सीब्तैनी, हाजी अयूब रब्बानी, अब्दुल कुड्डूस, अब्दुल हबीब मेमन, मोहम्मद सलीम राहत  मेडिकल, इमरान चौहान, सलीम भाई मेमन, राशिद खान, मौलाना अफरोज, मुस्ताक भाई, मोहसिन खान तथा क्लासेस के शिक्षकों में सादिक सर, शेख मुदस्सिर, राशिद खान, सादिया समन, साद सर आदि ने अथक प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments

close