Akola LCB seized 2 revolvers and 7 rounds and two sharp swords:बड़ी घटना होने से रोकी...2 रिवाल्वर एवं 7 राउंड तथा दो धारदार तलवार एलसीबी ने की जप्त
3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
अकोला- शहर में गैर कानूनी रूप से रखा गया हथियारों का जखीरा जप्त किया गया है। जिसमें दो अग्निशस्त्र (पिस्टल एवं रिवाल्वर) 7 राउंड तथा दो धारदार लोखंडी तलवारे जप्त करने में एलसीबी को बड़ी कामयाबी मिली है। किसी घटना को इन हथियारों के माध्यम से अंजाम दिया जा सकता था जिसमें रोकने हेतू सफलता मिली है।अकोला शहर के संमू राजपूत निवासी खोलेश्वर अकोला द्वारा गैर कानूनी रूप से पिस्टल एवं तलवार बिक्री करने की जानकारी के आधार पर उसे कब्जे में लेकर पूछताछ की गई तो उसने दो अग्निशस्त्र एक पिस्टल एवं एक रिवाल्वर तथा दो लोखंडी धारदार तलवार हरि झाड़े निवासी गौरक्षण रोड अकोला एवं आकाश आसोलकर निवासी उमरी अकोला इन्हें बेचने की कबूली देने के कारण उन्हें कब्जे में लेकर उनके पास से एक गांवठी बनावट की पिस्टल एवं एक गांवठी बनावट की रिवाल्वर, 7 राउंड (बंदूक की गोलियां) दो धार धार लोखंडी तलवार ऐसा कुल ₹1लाख 13 हजार 500 का मुद्दे माल जप्त करके संमू राजपूत निवासी खोलेश्वर, हरि झाडे निवासी गौरक्षण रोड, आकाश असोलकर निवासी उमरी आकोला इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन सिविल लाइन एवं पुलिस स्टेशन खदान में कलम 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट अनुसार कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पोलीस अधिक्षक संदीप घुगे , अपर पोलीस अधिक्षक अभय डोंगरे ,उपविभागिय पोलिस अधिकारी सुभाष दुधगावकर, पो. नि. प्रदिप शिरस्कार, स्थानिक गुन्हे शाखा, अकोला इनके मार्गदर्शन मे श पोउपनि. गोपाल जाधव, सफौ. दशरथ बोरकर, राजपाल ठाकुर,गणेश पांडे,पोहवा.फिरोज खान, गोकुळ चव्हाण, भास्कर धोत्रे नापोकॉ खुशाल नेमाडे, पो.कॉ. आकाश मानकर, अभिषेक पाठक, धिरज वानखेडे, मोहम्मद आमीर, लिलाधर खंडारे, पो.कॉ. अन्सार शेख, पो. कॉ. स्वप्नील खेडकर ने अंजाम दी।
0 Comments