Header Ads Widget

Rail Neer bottles filled with water are lying unclaimed at Akola railway station:अकोला रेल स्थानक पर लावारिस अवस्था में पड़ी रहती है पानी से भरी रेल नीर की बोतले...जहां बोतले रखी जाती है वहां रहती है गंदगी

Rail Neer bottles filled with water are lying unclaimed at Akola railway station:अकोला रेल स्थानक पर लावारिस अवस्था में पड़ी रहती है पानी से भरी रेल नीर की बोतले

जहां बोतले रखी जाती है वहां रहती है गंदगी
अकोला- अकोला रेल्वे स्थानक परिसर में रेल नीर की बोतलें लावारिस अवस्था में रखी जाती है। इतना ही नहीं उसके आसपास के परिसर में पूरा गंदगी का साम्राज्य रहता है। इस प्रकार संबंधित ठेकेदार अन्य जो भी जिम्मेदार है वह सीधे-सीधे यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यह बोतले जहां पर रखी गई है उसके बाजू में ही रेल के टॉयलेट साफ करने के जनरेटर रखे हुए हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।हालांकि प्राप्त जानकारी अनुसार अगर इस प्रकार किसी भी वस्तु को रेल्वे स्थानक परिसर में रखा जाता है तो रेल प्रशासन उस पर कार्रवाई करता है। 
अथवा संबंधित वस्तु को जप्त कर लेता है। किंतु रेल नीर पीने के पानी की बोतलें संबंधित द्वारा खुलेआम प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर दो जगह रखी हुई दिखाई दी। इस संबंध में जब पूछा गया तो जानकारी मिली कि आईआरसीटीसी द्वारा रखी गई है। किंतु सवाल ये उठता है कि उन्हें इस प्रकार रेलवे स्थानक पर वह भी गंदगी में बोतले रखने की अनुमति कौन दे रहा है। 
तथा संबंधित पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई होती हुई भी दिखाई नहीं दे रही है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है। इस और रेलवे प्रशासन के आला अधिकारियों ने गंभीरता से ध्यान देने की मांग यात्रियों द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

close