अकोला में मोहर्रम पर निकाला जुलूस:हजरत इमाम हुसैन की याद में ईरानी समुदाय ने मनाया मातम
अकोला- आशूरा-ए-मुहर्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाने वाले मुहर्रम पर आज शनिवार को ईरानी समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। इमामबाड़ा से प्रारंभ यह जुलूस शहर के अकोट मार्ग से होकर आपातापा चौक पहुंचा।
या हुसैन के नारों के साथ युवाओं ने अपनी छातियों पर चोट करके खुद को तकलीफ दी और रक्त बहाया। जुलूस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आपातापा चौक पर समुदाय ने घेरा बनाकर मातम का प्रदर्शन किया, जिसे देखने भीड़ जमा हो गई। यह दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान दिवस को चिह्नित करता है, जिन्होंने कर्बला में सत्य, धर्म और न्याय को कायम रखने के लिए अपना बलिदान दिया। इस वक्त किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस हेतु से पुलिस द्वारा भी तगड़ा बंदोबस्त रखा गया था।
0 Comments