20 वर्षीय युवती की लाश मिलने से परिसर में सनसनी
अकोला- पिछले कई दिनों से शिर्ला ग्राम पंचायत में रहने वाली 20 वर्षीय युवती मृतक कुमारी किरण अर्जुन बड़कार की लापता होने की जानकारी प्राप्त हुई थी. जिस की शिकायत पातुर पुलिस स्टेशन में भी की गई थी. इसके बाद आज दिनांक 29 जुलाई 2023 को युवती मृतुक कुमारी किरण अर्जुन बड़कार की हाथ पैर बंधी हुई अवस्था में लाश मिलने से चारों परिसर में हड़कंप मच गया. बता दे कि पातुर स्तिथ सुमित्राबाई अंधारे कृषि विद्यालय के पास के खेत में पांधन वाले सड़क के किनारे झाड़ीयो में ग्रामीणों को एक लावारिस शव मिला. शव झाड़ी में पड़ा हुआ देख ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पातुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पातुर पुलिस स्टेशन के थानेदार श्री किशोर शेडके साहब दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा लाश का पांचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अकोला रवाना किया गया. हाथ पैर बंधी हुई अवस्था में मृत्युदह मिलने के बाद श्री किशोर शेडके ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी और इस की जांच में जुट गए. इसी के साथ साथ फॉरेंसिक लैब के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. युवती की इस तरह से मिली लाश को देखते हुए हत्या की आशंका लगाई गई. और ये संदेह सही साबित हुआ. इस हत्या में मृत्तक के परिजन व अर्जुन गणपत बड़कार के जबानी बयान को देखते हुए पुलिस ने शिर्ला रहवासी गजानन सटवाजी बडकार उमर 39 साल पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पर कलम 302,201 के तहत मामला दर्ज किया.
इस हत्या प्रकरण में आगे की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री संदीप घुगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी बालापुर विभाग श्री गोकुल राज साहब के मार्गदर्शन में पातुर पुलिस थानेदार श्री किशोर शेडके व उनकी समस्त टीम कर रही है.
0 Comments