Header Ads Widget

Potholes of Akola Railway Overbridge became enemies of life:अकोला रेलवे ओवरब्रिज के खड्डे बने जान के दुश्मन

Potholes of Akola Railway Overbridge became enemies of life:अकोला रेलवे ओवरब्रिज के खड्डे बने जान के दुश्मन

अकोला- शहर के एक हमेशा गर्दी रहने वाले मार्ग तथा रेलवे ओवरब्रिज के रूप में प्रसिद्ध अकोट फैल ओवरब्रिज के ऊपर बड़े-बड़े गड्ढे निर्माण हो गए हैं। जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। उसी तरह सड़क पर भारी यातायात भी रहता है जो कभी-कभी घंटो तक बाधित रहता है। जिसके चलते नागरिक अकोला रेलवे और ब्रिज की दोहरी मार से परेशान है। पूरे पुल परिसर में सड़क कम खड्डे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। किंतु संबंधित विभाग इस समस्या की और नजरअंदाज करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने यह मार्ग सेंट्रल में आने की जानकारी दी। आपको बता दें कि अकोट फाइल समेत अकोट अमरावती तथा ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाला यह एकमेव मार्ग है। जहां से रोजाना सैकड़ों वाहने गुजरती है। किंतु सड़क में निर्माणाधीन खड्डो के कारण उन्हें अपने वाहनों को चलाते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसी तरह मार्ग पर भारी यातायात रहता है जिसके कारण नागरिकों को कई देर तक यातायात की समस्या से परेशान होना पड़ता है उसमें बड़े-बड़े गड्ढों ने और परेशान कर रखा है। जिसके चलते हैं नागरिक महानगरपालिका तथा सार्वजनिक बांधकाम विभाग के आला अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि कम से कम खड्डा को पाटने का कार्य किया जाए ताकि नागरिक बड़े हादसज से बच सके। संबंधित विभाग नागरिकों की जान जोखिम में डालकर बड़े हादसे के इंतजार में दिखाई दे रहा है। अगर इन खंडों के कारण किसी भी प्रकार की जीवित हानि होती है तो इसका जिम्मेदार संबंधित विभाग होगा ऐसा नागरिकों का कहना है। कुछ दिनों में श्रावण माह का आरंभ होने वाला है। 

जहां से प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तगण गांधीग्राम से जल लाकर राजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। और यह पूरी इन की यात्रा पैदल रहती है। अगर इस प्रकार के गड्ढे मार्ग पर ओवर ब्रिज पर रहे तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ‌पहले तो पुल की हालत खस्ताहाल हो गई है क्योंकि यह पुल ब्रिटिश कालीन बना हुआ है। उसमें इन गड्ढों ने नागरिकों के सर के दर्द में इजाफा कर दिया है। खड्डो का ज्यादा खामियाजा स्थानीय अकोट फैल निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वह संबंधित प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें जल्द से जल्द इन गड्ढों की परेशानी से निजात दिलाई जाए।



Post a Comment

0 Comments

close