Header Ads Widget

Youth attempted self-immolation in front of Akola District Women's Hospital:अकोला जिला महिला अस्पताल के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Youth attempted self-immolation in front of Akola District Women's Hospital:अकोला जिला महिला अस्पताल के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास 

अकोला-जिला महिला अस्पताल के सामने युवक द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। महिला अस्पताल के बाजू में लघु व्यवसायों की दुकानें जिलाधिकारी निर्देश पर हटाई गई। आपको बता दे की, लघु व्यवसायिक जिला महिला अस्पताल के सामने व्यापार करके अपनी घर गरस्ती चलाते हैं।


 विगत 15 दिनों पहले उनपर कार्रवाई की गई है जिसके चलते उन पर भूखा मरने की नौबत आ गई है। इन व्यापारियों ने जिलाधिकारी इन्हें दो से तीन बार ज्ञापन भी दिया है फिर से  व्यापार शुरू करने की मांग हेतु। 
फिर भी उन पर इनके द्वारा की गई है किंतु इस मांग पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होने से आज 23 जुलाई रविवार को जिला महिला अस्पताल के सामने लघु व्यापारी रवि सरदार इस युवक द्वारा पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। इस वक्त पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल जिला महिला अस्पताल के समीप उपस्थित होकर संबंधित युवक की जान बचाई एवं युवक को कब्जे में लिया गया। युवक द्वारा इसके लिए जिला महिला अस्पताल के अधिष्ठाता आरती कूलवाल और जिलाधिकारी नीमा अरोरा इन्हें जिम्मेदार होने का कहा गया है।


Post a Comment

0 Comments

close