Header Ads Widget

Water supply will remain closed for 3 days in Akola city - Akola Municipal Corporation: अकोला शहर में 3 दिन बंद रहेगी जलापूर्ति- मनपा

Water supply will remain closed for 3 days in Akola city - Akola Municipal Corporation: अकोला शहर में 3 दिन बंद रहेगी जलापूर्ति- मनपा

अकोला - अकोला शहर के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित अमृत अभियान के तहत स्काडा और ऑटोमेशन कार्य में फ्लोमीटर और वाल्व को बैठाने हेतू  65 एमएलडी जल शुद्धिकरण संयंत्र से जल आपूर्ति बंद रहेंगी।  यह 23, 24 और 25 जुलाई 2023 तक बंद रहेगा।  जिसमें महाजनी प्लॉट, तोशनीवाल लेआउट, आदर्श कॉलोनी, केशव नगर, नेहरू पार्क, रेलवे स्टेशन, अकोट फैल, गंगा नगर, जोगलेकर प्लॉट, लोकमान्य नगर, गुडदी, उमरी, शिवानी, शिवर जलाशय शामिल हैं और इन परिसरो के जलकुंभ में जलआपूर्ति बंद रहेंगी।
  साथ ही 25 एमएलडी प्लांट से शिव नगर आश्रय नगर और बस स्टैंड के पीछे जलकुंभ से पानी की आपूर्ति सुचारू रहेगी, कृपया इस पर ध्यान दें और संबंधित निवासियों से मनपा प्रशासन को सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।तथा अकोला शहर के नागरिकों ने पानी का आवश्यक मात्रा में संग्रह करके पीने के पानी का अपहार टालकर सहकार्य करने की अपील मनपा मनापा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता अमोल डोईफोड़े ने की है।

Post a Comment

0 Comments

close