100 flood affected families helped by Roti Bank Akola:रोटी बैंक,अकोला द्वारा बाढ़ से प्रभावित १०० परिवारों की सहायता
जलगांव जामुद में नकद राशि सहित राशन कीट और कपड़े वितरित
अकोला- पिछले दिनों विदर्भ के कई इलाकों में तूफानी और भारी बारिश के कारण बाढ़ आई थी जिसमें बुलढाना जिल्हे के जलगांव जामोद में बाढ़ से तकरीबन ४५ से ५० घर पानी के ज़ोर से पूरी तरह बह कर ध्वस्त हो गऐ जबकि लगभग ३०० घरों में पानी घुसने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। बहुत से लोग बेरोजगार हो गऐ हैं जिसकी वजह से आज इनके घरों में खाने के लिऐ भी कुछ नहीं है।इस प्रस्तिथि को देखते हुऐ अकोला की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था फ्लाइंग कलर्स एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक से बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया और जरूरत मंद लोगों की उनके घर पहुंच कर मदद की गई।
६ अगस्त २०२३ को रोटी बैंक की टीम जलगांव जामुद पहुंची और दौरा करने के बाद लगभग १०० घरों में नकद राशि (२ लाख रूपये),२५ राशन कीट (जिसमें गेहूं,चावल,तेल,चाय पत्ती, दाल आदि खाने की वस्तुओं को कीट बनाकर दिया गया), नऐ कपड़े आदि सामग्री जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाई गई।इस राहत कार्य में जलगांव जामोद के मौलाना अकबर हाशमी, मोईन भाई और इनकी पूरी टीम ने रोटी बैंक के सदस्यों का भरपूर साथ दिया। इस राहत कार्य के अवसर पर रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम सहित डॉ मुजाहिद अहमद (सचिव), रियाज़ अहमद खान, सैयद मोहसिन अली,राहिल अफसर,समीर खान,मोहम्मद समी,उस्मान भाई और अजहर भाई उपस्थित थे।
0 Comments