Header Ads Widget

Akola Local crime branch seized two country made cartridges:स्थानीय अपराध शाखा ने दो देसी कट्टे और एक जिंदा कारतूस जप्त किए

Akola Local crime branch seized two country made cartridges:स्थानीय अपराध शाखा ने दो देसी कट्टे और एक जिंदा कारतूस जप्त किए

अकोला- स्थानीय अपराध शाखा पुलिस के प्रभारी शंकर शेल्के को गुप्त जानकारी मिली थी कि कमला नेहरू नगर में एक युवक के पास देसी कट्टे हैं. इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश भगत ने अकोला के लग्जरी बस स्थानक के पिछले भाग में स्थित कमला नेहरू नगर में छापे की कार्रवाई की. दौरान पुलिस ने यश उर्फ अजय गुलाब धुरिया को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी बनावट के दो कट्टे और एक जीवित कारतूस जप्त किया. इस कार्रवाई के कारण शहर में फिर से एक बार सनसनी मच गई है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे सिटी कोतवाली पुलिस थाने को सोपा गया. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, , अप्पर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी शंकर शेल्के के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश भगत, एएसआई गणेश पांडे, राजपाल सिंह ठाकुर, रवि खंडारे, अब्दुल मजीद, संतोष दाभाडे, एजाज , अमोल दीपके, वाहन चालक प्रशांत कमलाकर ने की. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Post a Comment

0 Comments

close