Akola Dabki Road police arrested two accused of stealing a motorcycle: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को डाबकी रोड पुलिस ने दबोचा
अकोला- डाबकी रोड पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 6 दुपहिया वाहनों को जब्त करने में डाबकी रोड पुलिस को सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शुभम विजय अंबीलवादे ( 20) निवासी शेगाव वेंकटेश नगर जिला बुलढाणा, अक्षय संजय तराले ( 30) निवासी एसबीआई कॉलोनी शेगाव जिला बुलढाणा दबोचा गया है।
इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, एसडीपीओ सुभाष दूधगांवकर पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संभाजी हिवाले, पुलिस हेड कांस्टेबल दीपक तायडे, सुनील टोपकर, असद खान, प्रवीण इंगले, मंगेश इंगले, मंगेश गीते, राजेश ठाकुर आदि ने अंजाम दी।
0 Comments