Header Ads Widget

Citizens worried about emergency loadshedding, appeal to cooperate with Mahavitaran:इमरजेंसी लोडशेडिंग नागरिक हुए परेशान, महावितरण का सहकार्य करने का आवाहन

Akola Citizens worried about emergency loadshedding, appeal to cooperate with Mahavitaran:इमरजेंसी लोडशेडिंग नागरिक हुए परेशान, महावितरण का सहकार्य करने का आवाहन

अकोला- शहर में आपातकालीन लोड शेडिंग आरंभ की गई है। जिसके कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सुबह शाम कभी भी बत्ती गुल हो जा रही है। लोड शेडिंग अकोला शहर की कुछ हिस्सों में इमरजेंसी के रूप में की जा रही है ताकि बिजली की बचत हो। इस संबंध का निर्णय ऊपर से लिए जाने का भी बताया जा रहा है।इसमें खास तौर पर यह लोड शेडिंग जी 1 जी 2 जी 3 ग्रुप में हो रहा है। g3 ग्रुप में आने वाले परिसरो में कॉटन मार्केट, आरपीटीएस, न्यू नायगांव का समावेश है। इसी तरह जी 2 में ताजना पेठ, शिवाजी नगर, भीम नगर इन ग्रुपों में आपातकालीन लोड शेडिंग  की जा रही है। जबकि शिवाजी नगर से तिलक रोड फीडर यह सी ग्रुप में है इस परिसर बिजली चोरी कम है और रिकवरी अच्छी है इसलिए परिसर में लोड शेडिंग कम है। कॉटन मार्केट फीडर में मरघट मासूम शाह लकड़गंज मुजफ्फरनगर  फिरदौस कॉलोनी का एरिया आता है। आरपीटीएस फीडर में गडंकी परिसर, गुलजारपुर आरपीटीएस परिसर जुल्फिकार दरगाह परिसर इसी तरह न्यू नयागांव परिसर में नायगांव परिसर आता है जहां पर बिजली की चोरी तथा बिजली की वसूली कम होने के कारण आपातकालीन लोड शेडिंग की जा रही है। ऐसी जानकारी महावितरण के विश्वसनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है। बिजली की खपत ज्यादा होने से तथा वसूली कम होने के कारण ऐसे परिसरो में आपातकालीन लोड शेडिंग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। अगर आगे और रिक्रूटमेंट रही तो यह डी, ई, एफ में भी आपातकालीन लोड शेडिंग की जा सकती है। महावितरण नागरिकों से अपील की है कि इमरजेंसी लोड शेडिंग का कोई समय नहीं होता है वह कभी भी बंद कर दी जाती है सभी नागरिक तथा ग्राहक सहकार्य करें ऐसा आवाहन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

close