Akola District Police organizes cycle rally on Amrit Mahotsav of Independence :अकोला जिला पुलिस दल द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर साइकिल रैली का आयोजन
अकोला- जिला पुलिस बल द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश उपक्रम अंतर्गत यातायात नियमों की जनजाति हेतु स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें अजीत कुंभार जिलाधिकारी अकोला इनकी प्रमुख उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सुबह 7:00 बजे रैली को जिलाधिकारी अजीत कुंभार इन्होंने हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया।
साइकिल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय, लग्जरी बस स्थानक, सरकारी बगीचा, सिटी कोतवाली, तिलक रोड, अकोट स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौक, दुर्गा चौक, रतनलाल प्लॉट चौक, सिविल लाइन चौक, नेहरू पार्क, रामलता बिजनेस सेंटर, इनकम टैक्स चौक, तुकाराम चौक, के रास्ते फिर नेहरू पार्क हुतात्मा चौक से होते हुए यातायात नियम इस विषय पर जनजागृति पर आधारित पोस्टर लगाकर तथा ऑडियो सिस्टम द्वारा यातायात नियम के संबंध में जानकारी दी गई। इस तरह यातायात नियमों पर पोस्टर लगाए गए रैली का समापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ जिसमें अजीत कुंभार जिलाधिकारी अकोला इन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी और जल्दी फिट अकोला इस उपक्रम को पुरे जिला स्तर पर आरंभ किए जाने का उन्होंने अपने विचार में कहा।
जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे द्वारा रैली में सहभागी सभी का आभार माना गया।इस कार्यक्रम में डॉ.कुमारस्वामी एस.आर.उपवन संरक्षक अकोला,अभय डोंगरे अपर पोलीस अधीक्षक अकोला,संजय नाफडे प्रभारी पोलीस उपअधीक्षक [गृह]अकोला,शंकर शेलके पो.नी.. स्थानिक अपराध शाखा अकोला,सुनील किनगे पुनी शहर यातायात शाखा अकोला तथा आय एम ए अकोला की टीम तथा शहर विभाग के पुलीस अधिकारी व पुलीस कर्मचारियों की उपस्थिति थी।
0 Comments