Header Ads Widget

Akola female police officer committed suicide:दिल दहलाने वाली घटना...महिला पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या

Akola female police officer committed suicide:दिल दहलाने वाली घटना...महिला पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या

अकोला- पुराना शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले गीता नगर परिसर में एक महिला पुलिस कर्मचारी फांसी की अवस्था में दिखाई दी। गीता नगर के बेला अपार्टमेंट में उनके निवास स्थान पर यह मृतदेह मिला। वृषाली दादाराव स्वर्गे यह 35 वर्षीय महिला होने का सामने आया है‌। सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन मे वह कार्यरत थी। उसके पति का निधन हो गया और उसे बच्चे वगैरह नहीं होने कारण वह अकेली थी जिसके कारण अपनी जिंदगी से परेशान हो गई थी इसलिए आज मैं अपनी जिंदगी यहीं खत्म कर रही हूं इस प्रकार की सुसाइड नोट लिखकर पुलिस महिला कर्मचारी ने आत्महत्या की है।

इस प्रकार की जानकारी सुत्रों द्वारा प्राप्त हुई है किंतु इस घटना से परिसर में हलचल मच गई है। अकोला पुलिस दल में भी शोक का वातावरण फैल गया है। अपार्टमेंट में महिलाओ को उनके घर में दुर्गंध आने के कारण दरवाजा बजा कर देखा तो प्रतिसाद नहीं मिला। आखिर में पुराना शहर पुलिस को बताया गया पुराने शहर पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे व जांच आरंभ की। दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर वृषाली मृत अवस्था में दिखाई दी। इस बीच मृतदेह को उत्तरीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है आगे की जांच पुराना शहर पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close