Akola Uddhav Balasaheb Thackeray Shiv Sena's huge march for Gharkul:घरकूल के लिए उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना का निकला विशाल मार्च
हजारों की संख्या मे लाभार्थी नागरिकों ने लिया सहभाग
अकोला-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा २०१९ में आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन २०२३ लगने के बाद भी आवास से लाभार्थी वंचित हैं। जिसके कारण लाभार्थियों को आवास मिलने हेतु उद्धव सेना के विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में भव्य मोर्चा निकाला गया। २०१९ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नागरिकों को आवास मुहैया कराने की घोषणा की थी. लेकिन अब २०२३ भी आ गया तब भी घरकुल लाभार्थी घरकुल से वंचित है। इस प्रकार की जानकारी आज उद्धव बाला साहेब ठाकरे शिवसेना के बालापुर विधायक नितिन देशमुख द्वारा विशाला मोर्चा के बाद जनसभा मे दी गई।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था की सभी के लिए एक सुरक्षित घर, घर में नल, घर में बिजली का मीटर लगाया जायेगा। किंतू नागरीकों को इसमे से कुछ भी नही मिला है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए जनता को वादे का विडीयों मे बताया।जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था की,आझादी के अमृत वर्ष तक सभी के पास घर होंगा। अकोला महानगर मे ऐसे कई लोग है जिनके पास रहने के लिए घर नही है इन्हें आवास मिले इस हेतू से बडी संख्या मे नागरीकों ने इस जुलूस मे हिस्सा लिया ।
इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विशाल जनसभा भी हुई जिसमे शिवसेना उध्दव बालासाहब ठाकरे के पदाधिकारीयों ने विचार नागरीकों के सामने रखे। इस आंदोलन मे अन्य शिवसेना के पदाधिकारीयोें ने कहा की सरकार ने पात्र सूची बनाई थी। इसमें ५० हजार आवास स्वीकृत किये गये जिसमे से सिर्फ ५००० लाभार्थियों को ही घर मिला। जिसके चलते लाभार्थीयो को घरकुल का लाभ दिलाने के लिए ९ अगस्त को दोपहर २ बजे न्यू बस स्टैंड चौक से महामार्च निकाला गया।इस दौरान मार्च मे बडी संख्या मे महिलाएं शामिल हुई थी।
0 Comments