Announcement of All India Carrom Federation Executive, Rakibul Hussain President:अखिल भारतीय कैरम महासंघ कार्यकारिणी की घोषणा, रकीबुल हुसैन अध्यक्ष
मुख्य संरक्षक पद पर गिरीश व्यास, प्रभजीत सिंह बछेर का उपाध्यक्षपद पर चयन
नागपुर -अखिल भारतीय कैरम महासंघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा हाल ही में की गई. रकीबुल हुसैन विरोधी पक्ष नेता आसाम को महासंघ का अध्यक्ष और विदर्भ के प्रभजीत सिंह बछेर को उपाध्यक्ष चुना गया। हाल ही में दिल्ली में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए.
दिल्ली में आयोजित आम सभा में की उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. एस चौहान चुनाव अधिकारी थे . इस समय इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष जोसेफ मेयर भी स्विजरलैंड से व्हिडीओ काॅल द्वारा जुडे थे. इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित किया. इस मौके पर कार्यकारिणी की घोषणा के बाद हुई पहली कार्यकारिणी बैठक में महासंघ की ओर से चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी. इस मौके पर कार्यकारिणी की ओर से एक अहम फैसला लिया गया. सर्वसम्मति से पूर्व विधायक गिरीश व्यास महाराष्ट्र को मुख्य संरक्षक चुना गया. नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष-रकीबुल हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-नीरज कुमार संपति. उपाध्यक्ष- प्रभजीत सिंह बछेर, गुरिंदर सिंह, विजय कुमार. महासचिव - भारती नारायण, संयुक्त सचिव पूर्व- दिबायेंदु सिनलाई, उत्तर पूर्व- फ्रेडेरिनड नोंग्रीक्रिह उत्तर- आदिल रशीद शाह, दक्षिण- मो. असदुल्लाह खान अंसारी, पश्चिम - वृजेश जिंदल. कोषाध्यक्ष- एस. मदन राज.
कार्यकारी समिति सदस्य - दिल्ली कैरम एसोसिएशन, राजस्थान कैरम एसोसिएशन, राज्य कैरम एसोसिएशन झारखंड, राज्य कैरम एसोसिएशन केरल, यूपी कैरम एसोसिएशन, उत्तरांचल कैरम एसोसिएशन.निर्वाचन के पूर्व सभा रकीबुल हुसैन की अध्यक्षता में हुई तथा आभार प्रदर्शन प्रभजीत सिंह ने किया .
0 Comments