Mohammad Atif selected in sub junior Maharashtra football team:मोहम्मद आतिफ का सब जूनियर महाराष्ट्र फुटबॉल टीम में चयन
अकोला-वेस्टर्न इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन मुंबई द्वारा आयोजित सब जूनियर महाराष्ट्र फुटबॉल टीम की निवड चाचनी दिनांक 15 अगस्त 2023 से 22 अगस्त 2023 तक मुंबई के कूपरेज फुटबॉल स्टेडियम कोलाबा पर ली गई जिसमे अकोला के एंग्लो उर्दू हाई स्कूल के विद्यार्थी नाम मोहम्मद आतिफ मोहम्मद आरिफ का महाराष्ट्र फुटबॉल सब जूनियर टीम में सिलेक्शन हुआ है जिसके लिए अकोला के फुटबॉल प्रेमियों में जश्न का माहोल है ये राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा वेस्ट बंगाल में 3 सितंबर 2023 से खेली जाएगी मोहम्मद आतिफ बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिसने बहुत कम समय में ये उपलब्धि हासिल की है मोहम्मद आतिफ अभी हाल में पुणे क्रीडा प्रबोधनी से महाराष्ट्र यूथ टीम में भी खेल रहे है जो टीम अभी टॉप टू में है मोहम्मद आतिफ को राष्ट्रीय फुटबॉल कोच श्री धीरज मिश्रा सर और अकोला के एन.आई.एस फुटबॉल कोच श्री सईद खान सर का मार्गदर्शन प्राप्त है उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने दोनो कोच और अपने माता पिता अपने स्कूल के मुख्याध्यापक और सभी टीचर्स को दिया है इस की ये कामयाबी में अकोला फुटबॉल एसोसिएशन एडहॉक कमिटी का बहुत बड़ा योगदान है जिसने उसे इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टीम में चुना जहा उसने अपना लोहा मनवाया और आज अकोला का नाम रोशन किया ।
मोहम्मद आतिफ ने एडहॉक कमिटी के शेख गनी भाई ,श्री श्याम अवस्थी , अमीन लोधी और नातिकुद्दीन साहब को धन्यवाद भी दिया है सभी मेंबर्स और अकोला के सभी फुटबॉल खिलाड़ियों ने उसे राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी।
0 Comments