Header Ads Widget

In the city of Akola, more amount is being recovered by black marketing of stamp paper:अकोला शहर में स्टँप पेपर की कालाबाजारी करके शहरवासियों से वसुली जा रही अधिक राशी

In the city of Akola, more amount is being recovered  by black marketing of stamp paper:अकोला शहर में स्टँप  पेपर की कालाबाजारी करके शहरवासियों से वसुली जा रही अधिक राशी

 अकोला- शहर में कुछ स्थानों पर स्टाम्प पेपर अधिक  दामो पर बेचा जाने की  बात सामने आई है।  जब शहर के एक नागरिक ने इसका विरोध किया तो उनके साथ   अरेरावी की भाषा का उपयोग किया गया। इस संबंध मे जिला रजिस्ट्रार एवं मुद्रांक प्रशासन को इसकी शिकायत करने का आवाहन किया गया है। शासकीय कार्यालय के  अधिकतम कार्योे मे स्टॅम्प पेपर यह जरूरी रहता है। जिला प्रशासन के जिला  निबंधक और मुद्रांक कार्यायल विभाग द्वारा  १००, ५०० के स्टँम्प पेपर के दर ठहराए गए है। इससे अधिक दामो मे बिक्री पर कठोर कार्रवाई की जानकारी स्टॅम्प पेपर बिक्रेतओं को दी गई है। किंतू शहर मे कुछ स्थानो पर अधिक दामो मे  स्टॅम्प की बिक्री होने की घटना खुलेआम होते हुए दिखाई दे रही है।  १०० का स्टॅम्प पेपर ११० रूपयों मे बेचा जा रहा है। तथा ५०० का स्टॅम्प पेपर  ५३० रूपयों मे बेचकर काला बाजार होता हुआ दिखाई दे रहा है। शहर की महानगर पालिका कार्यालय के पिछे के परिसर मे ज्यादा दामो मे  १०० और ५०० के स्टॅम्प पेपर की बिक्री का प्रकार समाजसेवक मेहमूद खान ने सामने लाया  है।  शहर मे तथा जिले मे  स्टॅम्प पेपर के अधिक दामो मे बिक्री को जिला प्रशासन और  संबंधित विभाग नजर अंदाज करने का आरोप नागरीक द्वारा अकोला न्युज नेटवर्क से बोलते हुए लगाया गया है।  इस अवैध प्रकार पर जिला प्रशासन और जिला निबंधक तथा मुद्रांक विभाग को ध्यान देकर ज्यादा दरों मे  स्टॅम्प पेपर की बिक्री करनेवाले बिक्रेताओं  पर कार्रवाई करने की अपील  मेहमूद खान ने की है। जिले मे स्टॅम्प पेपर के दरो मे किसी भी प्रकार की  अनिश्चितता निर्माण नही हुई। निर्धारीत दरो मे  स्टॅम्प पेपर ले।  अधिक दामो मे  बिक्री  किए जानेपर स्टॅम्प पेपर बिक्रेता की शिकायत जिला निबंधक व मुद्रांक कार्यालय मे की जाए इस संबंध मे दोषी बिक्रेताओं की जांच करके उनपर कठोर कार्रवाई होंगी ऐसा आवाहन जिल्हा मुद्रांक अधिकारी विजय तेलंग जिल्हा निबंधक और मुद्रांक कार्यालय ने किया है।

Post a Comment

0 Comments

close