Youth's dead body found under Akola's big bridge:अकोला के बड़े पुल के नीचे मिली युवक की लाश
अकोला-जूना शहर अंतर्गत आने वाले बड़ा पुल स्थित मोरना नदी में आज शुक्रवार 2 बजे के करीब एक व्यक्ति की लाश मिलने से बड़ा पुल परिसर में सनसनी मच गई । बता दे कि जूना शहर अंतर्गत आने वाले बड़ा पुल स्थित मोरना नदी में एक व्यक्ति की लाश मिली जिस के कारण बड़ा पुल पर नागरिको की भीड़ जमा हो गई थी
जिस के कारण मार्ग पर भारी यातायात निर्माण हो गया था लाश की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली व जूना शहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिस के बाद संत गाडगे बाबा पथक व पुलिस कर्मचारियों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया लाश का पंचनामा किया गया पंचनामे के दौरान व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मिलने पर व्यक्ति की पहचान शेख आसिफ शेख हुसैन के नाम से हुई जो गौलीपुरा डीगरस ज़िला यवतमाल का रहवासी है लाश की शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल रवाना किया गया आगे की जांच जूना शहर पुलिस कर रही है।
0 Comments