Header Ads Widget

Mock Drill:Terrorists entered Akola All India Radio..अकोला आकाशवाणी केंद्र में घुसे आतंकवादी..?

Mock Drill:Terrorists entered Akola All India Radio..अकोला आकाशवाणी केंद्र में घुसे आतंकवादी..?

अकोला- शहर के सिविल लाइन चौक से नेहरू पार्क चौक तक मार्ग को अचानक पुलिस प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था। इसका मुख्य कारण सिविल लाइन पुलिस थाना के सामने स्थित आकाशवाणी केंद्र पर अचानक आतंकवादियों ने हमला बोल दिया।
 तथा आकाशवाणी केंद्र में रहने वाले कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। हालांकि पुलिस द्वारा आतंकवादियों को मार गिराया गया था बंधक बने आकाशवाणी केंद्र के कर्मचारियों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया गया। 
इस दौरान पुलिस के बजते सायरन तथा एम्बुलेंस व पुलिस का ताफा देखकर नागरिकों में कुछ समय के लिए दहशत निर्माण हो गई थी। जैसे उन्हें पता चला कि यह एक मॉक ड्रिल है तो उन्होंने राहत की सांस ली। आगामी त्यौहार उत्सव को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा हर आपदा से निपटने के लिए तैयार होने का इस मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया। इस दौरान अगर आतंकवादी हमला जैसी कोई घटना घटती है तो पुलिस कितने समय पर मौके पर पहुंचती है इसकी भी चाचणी इस दौरान ली गई।  
आपको बता दें कि, आकाशवाणी केंद्र को पूर्ण रूप से घेर लिया गया था मॉक ड्रिल में आतंकवादियों का खात्मा भी किया गया तथा घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत अस्पताल में रवाना किया गया।


  कुछ दिनों के बाद अकोला में बड़े उत्साह के साथ कावड़ उत्सव तथा गणेश उत्सव मनाया जाता है तथा अन्य त्योहार भी आने वाले हैं इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाने की भी चर्चा थी। मौके पर आला अधिकारियों समेत सभी थानों के थानेदार, डॉग स्क्वाड, बम शोधक पथक आदि भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close