Header Ads Widget

When the Akola SP and the District Magistrate went out on a bicycle to inspect the road:जब एसपी साहब और जिलाधिकारी निकले साइकिल पर सड़क का निरीक्षण करने

When the Akola SP and the District Magistrate went out on a bicycle to inspect the road:जब एसपी साहब और जिलाधिकारी निकले साइकिल पर सड़क का निरीक्षण करने 

अकोला- शहर में बड़े उत्साह के साथ कावड़ महोत्सव मनाया जाता है।पूर्णा नदी से जल लाकर राजराजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है। इस तरह गणेश उत्सव में भी विसर्जन के लिए इसी मार्ग का उपयोग ज्यादातर किया जाता है। जिसके कारण प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की अनहोनी तथा श्रद्धालुओं को पैदल चलने में परेशानी ना हो इसलिए खबरदारी ली जा रही है।  
इस महोत्सव में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए तथा सड़क में चलते समय श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या निर्माण ना हो इस हेतु से सुबह सुबह जिलाधिकारी अजीत कुंभार तथा जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे यह साइकिल चलाकर पूरी कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने बंगले से अपनी साइकिल यात्रा का आरंभ करके गांधीग्राम तक साइकिल के माध्यम से पूरा निरीक्षण किया तथा वापसी में भी साइकिल से ही वह अपने बंगले पहुंचे। इस दौरान एसडीपीओ सुभाष दूधगांवकर,अकोट फैल पुलिस थाने के थानेदार चंद्रशेखर कडू उपस्थित थे। 
आपको बता दें कि प्रशासन द्वारा रेलवे पुल पर स्थित गड्ढों को पाटने का सिलसिला भी तेजी से चल रहा है जिसे आज पूरा कर लिया गया है। इसी के चलते संपूर्ण सड़क का निरीक्षण करने के लिए खुद जिलाधिकारी तथा जिला पुलिस अधीक्षक यह इस मार्ग पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे उन्होंने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सूचनाएं संबंधित अधिकारियों को दी। उन्होंने इस पूरी सड़क में साइकिल चलाकर तथा जगह-जगह रूखकर सड़क के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचनाए दी।

Post a Comment

0 Comments

close