A speeding container hit Kali Peeli, 10 people were seriously injured in the accident:तेज गति से दौड़ रहे कंटेनर ने काली पीली को टक्कर मारी, दुर्घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल
मलकापुर- तेज गति से दौड़ रहे कंटेनर ने सड़क पर खड़ी हुई काली पीली टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी इस भीषण दुर्घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंद्डा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर 3:00 के दौरान हुई. खामगांव से मलकापुर की ओर आ रही काली पीली टैक्सी रास्ते पर मवेशी होने के कारण रुकी हुई थी इस दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने काली पीली टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि काली पीली टैक्सी पलट कर रास्ते की एक और पलट गई इस दौरान दो मवेशियों की भी मौत हो गई. इस दुर्घटना में 28 वर्षीय ज्ञानेश्वर भगवान कुराडे, सपना ज्ञानेश्वर कुरा डे, सुशीला बाई शिंदे, रोहित मनोहर इंग् ले, राज लक्ष्मण बोडे, भगवान लक्ष्मण शोले, शत्रुघ्न तुलसीराम टकलकर, अब्दुल शकील अब्दुल जब्बार यह घायल हो गए. इस घटना की जानकारी पाते ही मलकापुर शहर पुलिस थाने के अधिकारी और कर्मचारियों सहित एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचे थे जिन्होंने घायलों को तुरंत मलकापुर अस्पताल में दाखिल किया आगे की जांच मलकापुर पुलिस कर रही है.
0 Comments