The accident happened on Shri Krishna Janmashtami, the wall of the gallery tied with Dahi Handi fell, one girl died and the other seriously injured;श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ हादसा, दही हांडी से बांधी गई गैलरी की दीवार गिरी, एक बालिका की मौत दूसरी गंभीर घायल
बुलढाणा- जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दहीहांडी कार्यक्रम में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. बुलढाणा जिले के देउलगांव राजा शहर के मानसिंग पुरा भाग में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में दही हांडी के लिए बांधी गई गैलरी की दीवार गिरने के कारण एक 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. इस घटना के कारण यहां खलबली मच गई थी. रात के समय देउलगांव राजा के मानसिंग पुरा भाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान दही हांडी को जिस गैलरी से रस्सी की सहायता से बांधा गया था वह गैलरी अचानक गिर गई. इस दौरान गैलरी में दही हांडी का कार्यक्रम देख रही 8 वर्षीय निदा राशिद खान नामक बालिका भी गैलरी के मलबे के साथ नीचे गिर गई जिसमें उसकी मौत हो गई, इस घटना में 9 वर्षीय अल्फिया शेख भी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
.
0 Comments