Header Ads Widget

Akola bandh tomorrow for Maratha reservation: support of various organizations of Muslim community:मराठा आरक्षण को लेकर कल अकोला बंद: मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठनों का समर्थन

Akola bandh tomorrow for Maratha reservation: support of various organizations of Muslim community:मराठा आरक्षण को लेकर कल अकोला बंद:  मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठनों का समर्थन

अकोला- सकल मराठा समाज द्वारा बुलाए गए अकोला बंद को मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिला है। आपको बता दे की अंतरावली सराटी जिला जालना में मराठा आंदोलन कारीयो पर हुए लाठी चार्ज के निषेध में सकल मराठा समाज द्वारा 8 सितंबर को अकोला में बंद का आवाहन किया गया था। जिसे मुस्लिम समुदाय की विभिन्न संगठनों द्वारा पूर्ण रूप से समर्थन देने का कहा गया। जिसको लेकर रात में कोहिनूर फंक्शन हॉल में हुई दोनों समाजों की समन्वय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान दोनों भी समाज के प्रतिनिधि इस बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
कल होने जा रहे हैं मराठा समाज के आरक्षण को लेकर बंद को मुस्लिम समुदाय के मरकजी जमाते अहले सुन्नत, तबलीगी जमात, जमाते इस्लामी हिंद, मेहमान जमात, बोहरा समाज, कुरैशी बिरादरी, बैद बिरादरी, गवली बिरादरी, शाह बिरादरी, अकोला फ्रूट संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, माथाडी कामगार सहित कई संगठनों ने इस बंद को समर्थन दिया है।  
मराठा समाज को पूरे समाज की और से समर्थन की  योजना मुफ्ती गुलाम मुस्तफा साहब ने की और समाज के सामने एक अनोखी मिसाल पेश की तथा मुस्लिम समुदाय को इस बंद के आवाहन  को सफल बनाने का आवाहन किया।


Post a Comment

0 Comments

close