Header Ads Widget

Akola Naigaon dumping housefull: queues of vehicles to empty garbage:नायगांव डंपिंग हाउसफुल: कचरा खाली करने वाहनों की लगी कतारे

Akola Naigaon dumping housefull: queues of vehicles to empty garbage:नायगांव डंपिंग हाउसफुल: कचरा खाली करने वाहनों की लगी कतारे

अकोला -नायगांव परिसर में डंपिंग ग्राउंड की समस्या लगातार बरकरार है। अब तो इसकी परेशानी से परिसरों से कचरा इकठ्ठा करके लाने वाली घंटा गाड़ीयों के चालक भी परेशान नजर आ रहें है। उन्हें अपना कचरा डंपिंग तक पहुचाने मे घंटो तक कतारो में खड़े रहना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण जो कचरा बाहर से आ रहा है उसका योग्य रूप से नियोजन ना होने के कारण तथा कहीं भी फेके जाने से कचरा सड़कों तक आ गया है जिसके कारण वहां से गुजरने वाले नागरिकों का कहना है कि मनपा द्वारा जिस प्रकार लगातार टैक्स में वृद्धि की जा रही है उसी प्रकार शहर में सुविधा तो दुर और आवागमन की सडको को भी डंपिंग  का रूप दिया जा रहा है। 
एक तरफ मूलभूत सुविधाओं से नागरिक वंचित है तो दुसरी ओर यह डंपिंग ग्राउंड अकोला वासियों के लिए सरदर्द बना  हुआ है हालांकि बीच में इस डंपिंग ग्राउंड को अकोला शहर से भोड ग्राम में ले जाने का आदेश मनपा आयुक्त द्वारा दिया गया था किंतु किसी कारणवश उसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया डंपिंग ग्राउंड पर कचरा डालने के लिए वाहनों को जगह नहीं होने के कारण उन्हें घंटो तक खडे रहना पड रहा है। उनका कहना है की, अगर जेसीबी वाहनो की संख्या बढाई गई तो  कचरे का योग्य नियोजन किया जा  सकता है किंतू जब हमारे प्रतिनिधी ने डंपिग परिसर का निरीक्षक किया तो एक ही जेसीबी कार्यरत दिखाई दिया। 
इतना ही नही डंपिंग का कचरा हिंदू स्मशान भुमी के प्रवेशद्वार तथा मुस्लिम कब्रस्थान तक पहुंच गया है जो अंतिम विदाई देने के लिए परिजन परिसर मे पहुंचते है तो उन्हें परेशानीयों का सामना करना पडता  है। आगामी त्यौहार उत्सव को देखते हुए नागरिकों को की मांग है की  निर्माणाधीन समस्या को तात्काल हल किया जाए। परिसरों मे जगह जगह कचरे के ढिग दिखाई दे रहे है उन्हें भी समयपर उठाने की मांग  नागरीकों द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

close