Akola remained closed today in protest against lathi charge on Maratha agitators:मराठा आंदोलनकारीयो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में आज अकोला रहा बंद
प्रमुख बाजार व बस स्थानक पर भी दिखा असर
अकोला- जालना में मराठा आरक्षण के लिए शांतिपूर्वक अनशन करने वाले अनशन कारीयो पर लाठी चार्ज किए जाने के कारण इसका विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते अकोला में 8 सितंबर को बंद का आवाहन सकल मराठा समुदाय द्वारा किया गया था। जिसे विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला था। जो शत प्रतिशत बंद रहा। शहर के प्रमुख बाजार तथा दुकान व्यापारियों द्वारा शत प्रतिशत बंद रखी गई थी। इस दौरान मराठा समुदाय के लोगों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर विरोध दर्शाया। जिसमें विभिन्न मार्गो से यह मोटरसाइकिल रैली गुजरी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली में नारेबाजी भी की गई ।
अकोला शहर के कई परिसरों से गश्त करती हुई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में मराठी समुदाय के नागरिकों ने उपस्थिति दर्शीई थी। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी वैष्णवी बी को महिलाओं केशीस्ट मंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। आपको बता दे कि इस दौरान शहर में किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो तथा अनुचित घटना ना घटे इस हेतु से पुलिस का भी जगह जगह तगड़ा बंदोबस्त था।
उसी तरह अकोला शहर के मध्यवर्ती बस स्थानक पर भी बंद का असर दिखाई दिया। बसों के आवागमन को तरह से ठप्प दिया गया था। बस स्थानक की चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ था तथा यात्रियों को वापस लौटना पड़ रहा था वह निजी वाहनों के सहारे वह अपने गंतव्य तक पहुंच रहे थे। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा।
व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानो को रखा बंद
मराठा समुदाय द्वारा बुलाए गए बंद को अपना शत प्रतिशत समर्थन देते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। गांधी रोड ओपन थिएटर मोहम्मद अली चौक समेत शहर के प्रमुख बाजार पेठ की दुकान इस दौरान बंद दिखाई दी।
बस स्थानक से बसों का आवागमन रहा बंद
अकोला शहर में बुलाए गए बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस हेतु से अकोला मध्यवर्ती बस स्थान के तथा पुराना बस स्थानक से बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। बस स्थानक पूर्ण रूप से खाली नजर आ रहा था।चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ था। हालांकि यात्रियों की उपस्थिति बस स्थानक पर दिखाई दी किंतु बस नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। जिसकी कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्थानक में बसे नहीं होने के कारण यात्रियों ने निजी वाहनों का उपयोग करना उचित समझा।

0 Comments