1 seriously injured in Akola leopard attack, panic in the campus:तेंदुआ के हमले में 1 गंभीर, परिसर में दहशत
अकोला- शहर के अकोला पातूर मार्ग पर मेनू ग्लास के गोदाम में कार्य करने वाले दो मजदूरों पर अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने से उसे तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में रवाना किया गया यह घटना आज सुबह 11 बजे के दरमियान पेश आई। घटना में घायल व्यक्ति का नाम भोला जाधव तथा राकेश होने का सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तेंदुए ने हमला करते ही जंगल की ओर दौड़ लगाई गनीमत रही के इस दौरान किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है। इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे इस तरह वन विभाग ने सभी को सतर्क रहने का आह्वान किया है। वन विभाग तथा पुराना शहर पुलिस तेंदुए को लेकर अलर्ट मोड पर है। वन विभाग तेंदुए के तलाश में जुट गया है। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
0 Comments