Hindu Muslim alliance in Akola:अकोला में हिंदू मुस्लिम गठबंधन के रूप में एक नया अध्याय
एक ही दिन दोनों जुलूस आने के कारण मुस्लिम जुलूस कमेटी ने अपना जुलूस 2 दिन बाद निकालने का लिया निर्णय
अकोला- अकोला महानगर में गणेश मंडल द्वारा 130 साल से सुयोग्य संचालन एवं व्यवस्थापन करने वाले सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल एवं ईद मिलाद कमेटी के पदाधिकारी की समन्वय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली गई. आगामी 28 सितंबर को होने वाले गणेश उत्सव की श्री विसर्जन शोभायात्रा को देखते हुए निर्धारित समय में 28 सितंबर को ही ईद मिलाद अन नबी का जुलूस यह दो दिनों के बाद अर्थात 30 सितंबर को अपने पारंपरिक मार्ग से निकालेगा इस प्रकार की घोषणा सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल तथा ईद मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी की ओर से सोमवार को संपन्न हुई पत्रकार परिषद में की गई.
इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को मुस्लिम भाइयों के पवित्र ईद ए मिलाद अन नबी के दिन ही आ रही है जिसके कारण दोनों समाज की ओर से दोनों समाज में सामंजस्य से शांति और बंधु भाव का निर्माण होने के लिए हिंदू मुस्लिम या दोनों त्यौहार आनंद से संपन्न हो इसके लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मोती सिंह मोहता, महासचिव सिद्धार्थ शर्मा, ईद मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुदाम एवं कच्छी समाज मस्जिद के अध्यक्ष जावेद जकारिया आदि ने पहल करते हुए मुस्लिम भाइयों की सर्वोच्च संस्था दारुल उलूम अहले सुन्नत कार्यालय में गणेश उत्सव मंडल एवं मुस्लिम समाज के सामाजिक कार्यकर्ता और उलेमाओं की बैठक लेकर इस बैठक में निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि जिले में सभी उलेमा और मौलवी अपना समर्थन दर्शाते हुए मुस्लिम समाज या गणेश विसर्जन के दो दिनों के बाद अर्थात 30 सितंबर को महानगर में पारंपरिक तौर पर ईद की शोभायात्रा निकलेंगे इस प्रकार का ऐतिहासिक निर्णय लिया. इस निर्णय की घोषणा सोमवार को स्थानीय ग्रीनलैंड कॉटेज में संपन्न हुई पत्रकार परिषद में की गई.
इस अवसर पर सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मोती सिंह मोहता, महासचिव सिद्धार्थ शर्मा, कार्य अध्यक्ष हरीश अलीम चांदनी, संग्राम गावंडे, मंडल के पदाधिकारी विजय जय पिल्ले, एडवोकेट सुभाष चंद्र ठाकुर, विजय तिवारी, मनोज पंजवानी, रमाकांत खेतान, मनोज खंडेलवाल सहित ईद मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुदाम, सैयद जकीमियां नक्शबंदी, मुफ्ती है अकोला मुफ्ती गुलाम मुस्तफा, हाफिज अखिल बिजबीने,, सैयद शाहनवाज खादिम जुल्फिकार बाबा दरगाह, मौलाना अयूब, मौलाना अफरोज, मौलाना शम्स तबरेज खान, कच्ची मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जावेद जकरिया आदि समन्वय समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान श्री गणेश विसर्जन के दिन शोभायात्रा का सकल मुस्लिम समाज की ओर से शोभायात्रा का जुलूस के साथ स्वागत किया जाएगा. सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की ओर से गांधी चौक में ईद की शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा इस प्रकार की जानकारी दी गई. श्री गणेश विसर्जन की शोभायात्रा 28 सितंबर को जैन चौक से निकलेगी जो सरदार पटेल चौक, अगरबेश, डगली पुल, वीर हनुमान चौक, तपोसी बाबा चौक, नागपुरी जैन कार्टून मार्केट तिलक रोड मंगलदास मार्केट दीपक चौक तेलीपुरा होते हुए कच्ची मस्जिद में पहुंचेगी उसके बाद सराफा बाजार गांधी चौक सिटी कोतवाली होते हुए गणेश घाट पर इस शोभा यात्रा का समापन होगा.
0 Comments