Header Ads Widget

Stockpile of swords recovered by Akola Khadan police:खदान पुलिस द्वारा तलवारों का जखीरा बरामद

Stockpile of swords recovered by Akola Khadan police:खदान पुलिस द्वारा तलवारों का जखीरा बरामद

अकोला-खदान पुलिस थाना निरीक्षक धनंजय सायरे को गुप्त जानकारी मिली कि कुछ युवको के पास घातक हथियार है । इस जानकारी के आधार पर उन्होंने डीबी कर्मचारियों को आरोपियों को गिरफ्तार कर शास्त्र बरामद करने की निर्देश दिए । वरिष्ठ अधिकारी के आदेश मिलते ही डीबी कर्मचारी विजय चौहान नितिन मगर रविराज डाबेराव ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पकडे गए आरोपी इन  हथियारों का किस अपराध में इस्तेमाल करने वाले थे अथवा क्या इन हथियारों की बिक्री करने वाले थे यह पुलिस की जांच में उजागर होगा । बता दे की पुलिस निरीक्षक धनंजय सायरे ने पद संभालने के पश्चात अपराधियों की नाक में दम कर रखा है । इसके अलावा परिसर में घटने वाली घटना में शामिल  अपराधियों को गिरफ्तार करने में बरती जा रही सतर्कता के चलते आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले में खौफ  दिखाई दे रहा है ।

Post a Comment

0 Comments

close