Gang stealing aluminum electrical wires arrested,Akola local crime branch police arrested 11 accused, goods worth Rs 9 lakh recovered:बिजली के एल्युमिनियम के तार चोरी करने वाली टोली गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने किया 11 आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का माल बरामद
अकोला- जिले के बालापुर विभाग में पिछले कुछ दिनों से बड़े प्रमाण में बिजली के एल्युमिनियम के तार चोरी की घटना हो रही थी. जिसके कारण इस भाग के सभी नागरिकों को बड़े प्रमाण में परेशानी हो रही थी. इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने बिजली के एल्युमिनियम के तार चोरने वाली टोली को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इस कार्य में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने उमेश गुलाब सोलंकी, निलेश प्रकाश अम्भोरे , सचिन उर्फ डीजे राम राव वानखेडे, मिलिंद गजानन दबेराव, सूरज भीमराव सिरसात, प्रवीण गुलाबराव वानखेडे, नासिर खान निसार खान, शेख इमरान गुलाम नबी, नईम खान नासिर खान, सादिक गुलाम दस्तगीर, सैयद वजीर सैयद नजीर इनको गिरफ्तार किया. इन आरोपियों के पास से भंगार व्यवसाय करने वाले मोहम्मद शहजाद मोहम्मद इस्लामुद्दीन, वसीम मोहम्मद को चुराए गए एल्युमिनियम के तार बेचते थे.इस कार्रवाई में ₹9 लाख का माल बरामद किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के थाना प्रभारी शंकर शेलके के मार्गदर्शन में सपोनि. कैलास डी. भगत, पोउपनि गोपाल जाधव, पो. अमंलदार गणेश पांडे, राजपालसिंग ठाकुर, सुलतान पठाण, रविंद्र खंडारे, भास्कर धोत्रे, महेंद्र मलिये, अविनाश पाचपोर, अब्दुल माजीद, विशाल मोरे, एजाज अहेमद, भिमराव दिपके, राहुल गायकवाड, आशिष आमले, स्वप्नील चौधरी, चालक प्रशांत कमलाकर, प्रकाश लोखंडे ने की.
0 Comments