Header Ads Widget

Akola: Fire broke out in a scrap shop:भंगार की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा पूष्ठा जलकर खाक

Akola: Fire broke out in a scrap shop:भंगार की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा पूष्ठा जलकर खाक 

अकोला- स्थानीय रामदासपेठ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मासूम शाह कब्रिस्तान के सामने तथा नदी किनारे लगकर रहने वाली भ़ंगार की दुकान में आग लग गयी। यह घटना आज सुबह 9:30 बजे  के समीप दिनांक 21 जनवरी को सामने आई है।वह आग इतनी भिषण थी के,आग की लपटे दुकान के बाहर तक निकल रही थी।  इस आग में दुकान में रखा हुआ पुष्ठा पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया। यह आग किस कारण से लगी है यह पता नहीं चल पाया है। किंतु आग ने पूर्ण रूप से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। दुकान मालिक का नाम बिलाल खान हुसैन खान होने का सामने आया है।
आग की लपटे दुकान के बाहर तक आ रही थी स्थानीय नागरिकों ने उसे बुझाने का प्रयास किया था। तथा दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल विभाग तथा स्थानीय की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घटना की जानकारी मिलती है रामदासपेठ थाना के थानेदार मनोज बहुरे, पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर बड़ी संख्या देखने वालों ने गर्दी की थी।

दूसरी घटना
टावर चौक  चप्पल की दुकान के सामने लगी आग
दूसरी घटना कल रात 11:00 से 11:30 बजे के समीप टावर चौक परिसर में जनता भाजी बाजार के कॉर्नर पर स्थित एक चप्पल की दुकान के सामने रहने वाले नाले से अचानक धुआं निकालने लगा। जिसके कारण कुछ समय के लिए परिसर में हलचल मच गई थी। उसी तरह तत्काल दमकल विभाग की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया किंतु आग इतनी भिषण नहीं थी धुआ निकल रहा था जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ही  काबू में पा लिया गया। यह आग  नाले में रहने वाले कचरे में लगने की प्राथमिक जानकारी है।
 गनीमत रही के सामने रहने वाली चप्पलों की दुकान इससे बाल बाल बज गई। नहीं तो बड़ा नुकसान होने की संभावना थी। उसी तरह मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों भी पहुंच गए थे। फिलहाल आग पर दमकल विभाग द्वारा पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

close