That message regarding household utility is fake, appeal to workers not to fall into greed:गृह उपयोगी को लेकर वह संदेश फर्जी, कामगार लालच में ना पड़े का आवाहन
अकोला- निर्माण कार्य कामगारों को गृह उपयोगी अर्थात बर्तनों का सेट मिलेगा इस आवश्यक का फर्जी विज्ञापन एवं संदेश कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप पर और अन्य माध्यम के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है
इस प्रकार की किसी भी प्रकार की योजना अस्तित्व में नहीं है जिसके कारण कामगार लालच में ना आए इस प्रकार का वहां कामगार आयुक्त डॉक्टर गुलाने ने किया है.
महाराष्ट्र इमारत एवं अन्य निर्माण कार्य कामगार कल्याणकारी मंडल के मार्फत निर्माण कार्य कामगारों के लिए शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजना चलाते समय कामगारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. कामगारों के विभिन्न योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन प्रणाली द्वारा स्वीकार किए जाते हैं. गृह उपयोगी किसी भी प्रकार की योजना अस्तित्व में नहीं है जिसके कारण निर्माण कार्य कामगार लालच में ना पड़े एवं किसी भी प्रकार की रकम का व्यवहार ना करें. पैसों की मांग करने वाले व्यक्ति, संगठन के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करें इस प्रकार का आवाहन किया गया है.
0 Comments