Akola Police took out a route march through a sensitive route of the city:अकोला पुलिस ने शहर के संवेदनशील मार्ग से निकाला रूट मार्च
शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस है तैयार
अकोला- सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है. जिसे लेकर पूरे देश में जोरदार तैयारी की जा रही है. विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं.
जिसके तहत शनिवार 20 जनवरी 2024 को अकोला पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील मार्गो से रूट मार्च निकाला गया. इस रूट मार्च में जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दूधगांवकर सहित सभी पुलिस थानों के थानेदार शामिल हुए थे. इसके अलावा आरसीपी और स्थानीय पुलिस कर्मचारियों तथा अधिकारी शामिल हुए थे. शहर के संवेदनशील इलाकों से यह रूप मार्ग निकल गया जिसमें पुलिस के वहां भी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.
राम मंदिर के उद्घाटन और अकोला शहर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान आपराधिक तत्व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करें इसके लिए चेतावनी देने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा यह रूट मार्च निकाला गया. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सावधानी की जा रही है जिसे देखते हुए पुलिस विभाग को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.
सायरन बजाती हुई पुलिस की गाड़ियां और बड़े तादाद में पुलिस अधिकारी और पुलिस जवानों को रूट मार्च में शामिल देख आपराधिक तत्व अपने बिलों में घुस गए हैं. श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरे अकोला जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जिसके कारण आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है और वह पूरे उत्साह के साथ राम मंदिर निर्माण के साथ ही उद्घाटन के समारोह में उत्साह के साथ भाग ले रहा है. अकोला शहर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई है.
पुलिस प्रशासन का आवाहन अफवाह पे ना दे ध्यान
व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को सूचना दी गई है कि किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को थेसना पहुंचे ऐसी पोस्ट ना हो ऐसी खबरदारी ली जाए अन्यथा ग्रुप के सदस्य था एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी।अकोला पुलिस द्वारा नागरिकों से आवाहन किया गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए । सोशल मीडिया का उपयोग किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे इसके लिए ना किया जाए अथवा ऐसी पोस्ट से बचने का आवाहन किया गया है। शहर की कानून व्यवस्था बनी रहे इसका ख्याल नागरिकों से रखने को कहा गया है। अगर नागरिकों को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। ऐसा आवाहन जिला पुलिस अधीक्षक अकोला ने किया है।
0 Comments